फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Best sellers and popular books liked by youth

Noida News: युवाओं की पसंद बेस्ट सेलर्स और चर्चित किताबें

Thu, 11 Sep 2025 02:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Best sellers and popular books liked by youth
बलरामपुर गार्डन में चल रहे पुस्तक मेले में पुस्तको की खरीदारी करते लोग।
लखनऊ। बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले के सातवें दिन बुधवार को कई पुस्तकों का विमोचन हुआ। साहित्यिक चर्चाओं के साथ ही बच्चों व युवाओं से जुड़े आयोजनों से मंच गुलजार रहा। अपनी मनपसंद किताबों के लिए ग्राहकों की भीड़ देर शाम तक लगी रही। पुस्तक मेले में युवाओं की पसंद बेस्ट सेलर्स और चर्चित किताबें हैं। कविताओं से ज्यादा कहानियों की किताबें और चर्चित उपन्यास पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह विजय तन्हा की पुस्तक हिंद की हिंदी के विमोचन के बाद ज्वाइन हैंड्स फाउंडेशन और होली ट्रिनिटी पब्लिकेशन की ओर से मोहनलालगंज के डान बोस्को असायलम के बच्चों ने घरेलू और कार्य स्थल पर बच्चों के उत्पीड़न पर हमारी सुनो नृत्यनाटिका प्रस्तुत की। नाटिका में सत्येंद्र, विवेक, जुमान, विकास, रमेश, दीपक, अली, दीपू, विशाल और अमन रावत ने अभिनय किया। अखिल भारतीय साहित्य परिषद महानगर के तत्वावधान में पायल लक्ष्मी सोनी के काव्य संग्रह ‘एक सांस सबके हिस्से से पर’ निर्भय नारायण गुप्त की अध्यक्षता व ममता पंकज के संचालन में चर्चा हुई। मुख्य वक्ता के साथ विश्वास लखनवी, नरेंद्र भूषण, कमलेश मृदुल, राजीव वर्मा वत्सल व ज्योति किरण ने विचार रखते हुए संग्रह को समकालीन साहित्य की मूल्यवान धरोहर बताया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार की ओर से पुस्तक मेले में साझा संग्रह हिंदी की हिंदी के विमोचन के साथ सम्मान समारोह हुआ। नरेंद्र भूषण की अध्यक्षता में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र मिश्र ने कहा कि कलमकारों का सम्मान पूरे समाज को ऊर्जा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश मौर्य मृदु, डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी, पदमकांत प्रभात, गौरीशंकर वैश्य विनम्र, राजीव वर्मा वत्सल, डाॅ. अवधी हरि, डाॅ. लक्ष्मी रस्तोगी, डाॅ. शोभा दीक्षित भावना, डाॅ. अमिता दुबे, संदीप अनुरागी को प्रेरणा परिवार की ओर से प्रेरणाश्री सम्मान से नवाजा गया। प्रेरणा परिवार के संस्थापक विजय तन्हा व महासचिव राजीव कुमार राजे, ने माल्यार्पण शाल्यार्पण कर प्रेरणा श्री सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया।

चंद्र देव दीक्षित, सुभाषचंद्र गुरुदेव, मनमोहन वाराकोटी, रामराज भारती, संत कुमार वर्मा, संदीप अनुरागी, महेश अष्ठाना, गंगेश कुमार मिश्र, गोपाल ठहाका, लता श्रीवास्तव, किरन भारद्वाज, ममता किरन, रेनू सिंह, शौर्य व सुब्रत आदि आदि मौजूद रहे।


अविरल सेवा संस्थान की ओर से पुस्तक मेले में काव्य गोष्ठी हुई। कविताओं के साथ गीत और गजलों की प्रस्तुति से माहौल खुशनुमा हो गया। इस दौरान डॉ. अशोक चौधरी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह ''होश'', प्रमोद द्विवेदी ''प्रमोद'', संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शोभा दीक्षित ''भावना'' और महासचिव चंद्रदेव दीक्षित ''चन्द्र'' की मौजूदगी में हरिमोहन बाजपेई ''माधव'', राममूर्ति सिंह अधीर, संध्या सिंह, डॉ. अमित अवस्थी, डॉ. रीमा सिन्हा आदि ने काव्यपाठ किया।

बलरामपुर गार्डन में चल रहे पुस्तक मेले में पुस्तको की खरीदारी करते लोग।

बलरामपुर गार्डन में चल रहे पुस्तक मेले में पुस्तको की खरीदारी करते लोग।

बलरामपुर गार्डन में चल रहे पुस्तक मेले में पुस्तको की खरीदारी करते लोग।

बलरामपुर गार्डन में चल रहे पुस्तक मेले में पुस्तको की खरीदारी करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed