फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Be careful while giving permission while downloading the app

Noida News: एप डाउनलोड करते वक्त परमिशन देने में बरतें सावधानी

Sun, 30 Apr 2023 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Be careful while giving permission while downloading the app
एप डाउनलोड करते वक्त परमिशन देने में बरतें सावधानी
विज्ञापन


- होम्स-121 में अमर उजाला के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा अभियान का आयोजन

- साइबर क्राइम के एएसपी केके सरोज व इंस्पेक्टर रीता यादव ने लोगों को दिए टिप्स

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मोबाइल पर काेई भी एप डाउनलोड करते समय हमेशा सतर्क रहें। सबसे पहले यह निश्चित कर लें कि प्ले स्टोर से ही एप डाउनलोड किया जाए।इसके साथ एप डाउनलोड करते वक्त परमिशन देने से पहले सब कुछ देख समझ लें, इससे आप साइबर अपराध से बहुत हद तक सुरक्षित रह सकते हैं। यह बातें साइबर क्राइम के एएसपी केके सरोज ने शनिवार को अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित साइबर सुरक्षा अभियान कार्यक्रम में कही। अमर उजाला के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर होम्स-121 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

एएसपी ने कहा कि साइबर अपराध से सुरक्षित रहने का सबसे बेहतर तरीका जागरूकता है। अगर तकनीक के इस्तेमाल करने के दौरान जागरूक रहेंगे तो आप सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने लोगों को साइबर अपराध और इसके नए ट्रेंड के बारे में जानकारी दी। वहीं, साइबर अपराध थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने कहा कि आजकल घर बैठे ऑनलाइन सेवा लेने का प्रचलन बढ़ा है। ऑनलाइन सेवा लेने के दौरान हर कदम पर सावधान रहने की आवश्यकता है। सबसे पहले किसी भी सेवा के लिए उसके सही वेबसाइट पर जाना होगा। अगर गूगल सर्च कर किसी सेवा प्रदाता का नंबर या वेबसाइट का पता करेंगे तो आप साइबर अपराध के शिकार हो सकते हैं। इसके लिए आपको उस सेवा प्रदाता या उत्पाद कंपनी की वेबसाइट पर जाना चाहिए और टोल फ्री नंबर पर संपर्क करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कोई भी बैंक फोन पर या लिंक भेज कर केवाईसी अपडेट नहीं कराती। इस मौके पर सोसाइटी के कई लोगों ने पुलिस अधिकारियों से साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में होम्स-121 के एओए अध्यक्ष दिनेश सिंह समेत अन्य निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed