फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Be careful to avoid cyber crime: Shwetaabh Pandey

साइबर अपराध से बचने के लिए सचेत रहें : श्वेताभ पांडेय

Sun, 21 Jul 2019 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Be careful to avoid cyber crime: Shwetaabh Pandey
चौपाल में संबोध‌ित करते पुल‌िस अध‌िकारी।
साइबर अपराध से बचने के लिए सचेत रहें : श्वेताभ पांडेय
विज्ञापन

नोएडा। यदि एटीएम या खाते से रुपये निकल गए हैं तो 24 घंटे के अंदर बैंक में पीड़ित शिकायत करें। यह जरूरी नहीं कि पुलिस के पास जाकर ही रिपोर्ट दर्ज कराएं। शिकायत ऑनलाइन भी कर सकते हैं। बैंक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लोगों पर दबाव बनाते हैं। 24 घंटे में हुई शिकायत पर बैंक को पैसा लौटाना पड़ता है। यह बात शनिवार को सेक्टर-108 स्थित सेंट्रल पार्क में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित चौपाल में सीओ प्रथम श्वेताभ पांडेय ने कही।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों को लालच त्यागना होगा। जब-जब लालच किया, तब-तब लोगों के पैसे निकाले गए हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और झारखंड में हजारों -लाखों की संख्या में जालसाज इसी तरह का कारोबार कर रहे हैं और वह पुलिस की पकड़ से दूर हैं, इसलिए लोगों को इससे बचने के लिए सतर्क होना होगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि व्यक्ति थोड़ा सा भी सचेत रहे तो वह साइबर अपराध से बच सकता है। 90 फीसदी लोगों के साथ बैंक और एटीएम से ठगी इसलिए होती है कि वह लापरवाही बरतते हैं। इसमें कुछ भी जानकारी न दें तो रुपये निकलने के 90 फीसदी मामले खत्म हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामवीर शर्मा ने कहा कि सेक्टर में काफी समस्याएं हैं मगर सबसे बड़ी समस्या चोरी की है और उस पर पुलिस की मदद की जरूरत है। उपाध्यक्ष बृजमोहन त्यागी, विक्रम प्रताप, मोहित अग्रवाल, राजबीर भड़ाना, मास्टर इंद्रजीत, यदुराज सिंह, मांगेराम त्यागी, आरके गुप्ता, रामनिवास त्यागी और राजेश कुमार आदि ने सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराया।
क्या कहते हैं लोग
सेक्टर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले कुछ माह में 10 से अधिक चोरी हुई हैं मगर खुलासा नहीं हुआ है। अगर गश्त बढ़े तो चोरी की घटनाएं रुकेंगी।
-सुमन शर्मा
मकानों में मजदूर रह रहे हैं और उनका सत्यापन नहीं होता है। उन लोगों से मिलने वाले और कुछ इन्हीं लोगों के बीच असामाजिक तत्व रहते हैं, जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं, इसलिए इनका सत्यापन होना चाहिए।
-सोनिया जायसवाल
सेक्टर में पीजी और गेस्ट हाउस चल रहे हैं। एक मकान में गेस्ट हाउस चल रहा है, जिसमें गलत काम होता है और सेक्टर वासी उससे परेशान हैं। सेक्टर में बच्चों पर भी गलत असर पड़ता है, इसलिए उसको बंद कराया जाना चाहिए।
-विमलेश प्रधान
सेक्टर में कुछ बाइक सवार युवक आ जाते हैं और गार्ड को धमकाते हुए सेक्टर में प्रवेश कर जाते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी बिना किसी अनुमति के घुस आते हैं। ऐसे लोगों पर समय-समय पर पुलिस चेकिंग करके कार्रवाई की जाए।

-तमन्ना राणा
पुलिस की गश्त पहले अच्छी होती थी मगर कुछ माह से पुलिस सेक्टर में आना कम हो गई है। इससे चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं और महिलाएं भी असुरक्षित महसूस करती हैं, इसलिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
-पूनम चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed