{"_id":"688e1d0a72e42c3aac0592d2","slug":"basketball-influencer-reached-noida-practiced-for-three-hours-noida-news-c-1-gnd1002-3239333-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बास्केटबॉल इन्फ्लुएंसर पहुंचा नोएडा, तीन घंटे कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बास्केटबॉल इन्फ्लुएंसर पहुंचा नोएडा, तीन घंटे कराया अभ्यास
विज्ञापन
- नोएडा स्टेडियम में खिलाड़ियों को दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। बास्केटबॉल को लोकप्रिय बनाने और युवा खिलाड़ियों को मंच देने की पहल के तहत बास्केटबॉल इन्फ्लुएंसर ध्रुव बर्मन का इंडिया टूर शनिवार को नोएडा पहुंचा। नोएडा इनडोर स्टेडियम में आयोजित अभ्यास सत्र में शहर और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल हुए। अभी ने मिलकर करीब तीन घंटे तक अभ्यास किया।
सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में इंडिया टूर के तहत पहुंचे बास्केटबॉल खिलाड़ी और सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर गुरुग्राम निवासी ध्रुव बर्मन बास्केटबॉल खेल में भारत के प्रथम रैंक के खिलाड़ी रहे हैं। वह अपनी बास्केटबॉल की तकनीकों, अभ्यास सत्रों के लिए मशहूर हैं, वह इंडिया टूर के तहत अब तक दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे प्रमुख शहरों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने वहां भी स्थानीय खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग सत्र आयोजित किए और उन्हें अपने अनुभवों से मार्गदर्शन प्रदान किया।
शनिवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में ध्रुव ने खिलाड़ियों को स्किल्स, मूवमेंट्स और गेम स्ट्रेटजी की बारीकियां सिखाईं। उन्होंने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत संवाद भी किया और उनके सवालों के जवाब दिए। ध्रुव ने बताया कि उनका मकसद सिर्फ खेल सिखाना नहीं, बल्कि छुपी हुई प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें एक बड़ा मंच देना है। उन्होंने कहा जो खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उन्हें वे सोशल मीडिया पर प्रोमोट करेंगे, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
जुनून और जज्बा बनाता है दूसरों से अलग
ध्रुव बर्मन ने बताया कि खिलाड़ियों में जुनून, समर्पण और अपने लक्ष्य के प्रति अद्भुत प्रतिबद्धता होती है। उन्हें कहा कि जुनून और जज्बे की दम पर खिलाड़ी अपनी अलग जगह बनाते हैं।