{"_id":"687babb6d01b5fc40601a485","slug":"basketball-handball-kabaddi-gymnastics-trials-tomorrow-noida-news-c-23-1-lko1064-68789-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, जिम्नास्टिक के ट्रायल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, जिम्नास्टिक के ट्रायल कल
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, जिम्नास्टिक स्पर्धाओं के लिए गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को महिला वर्ग में जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगी। शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर खेलेंगी।
प्रयागराज के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 27 से 29 जुलाई तक बास्केटबॉल व हैंडबॉल स्पर्धाएं और आगरा के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 04 से 06 अगस्त तक कबड्डी व जिम्नास्टिक स्पर्धाएं में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 जुलाई को चारों स्पर्धाओं में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी 24 जुलाई के मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बास्केटबॉल व हैंडबॉल स्पर्धा और 01 अगस्त को कबड्डी व जिम्नास्टिक स्पर्धा में मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगी। ट्रायल की जिम्मेदारी स्टेडियम के कोच परवेज अली, शीलांकुर, ज्योति नागर, प्रवीण कुमार को सौंपी गई है।