फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bank officer transferred Rs 28 crore of tcompany to accounts of his wife and mother in noida

Fraud: बैंक अधिकारी ने पत्नी और मां का खोला खाता, फिर ट्रांसफर कर दिए कंपनी के 28 करोड़, ऐसे खुली पोल

Wed, 20 Dec 2023 08:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Dec 2023 08:08 AM IST
सार

नोएडा में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक बैंक अधिकारी ने पत्नी और मां के खातों में कंपनी के 28 करोड़ ट्रांसफर कर दिए। सेक्टर-24 कोतवाली में केस दर्ज कर कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Bank officer transferred Rs 28 crore of tcompany to accounts of his wife and mother in noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-22 स्थित साउथ इंडियन बैंक शाखा के सहायक प्रबंधक ने निजी कंपनी के 28.07 करोड़ रुपये पत्नी और मां के खातों में ट्रांसफर कर दिए। शिकायत मिलने पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक (दिल्ली कार्यालय) रैनजीत आर. नायक ने सेक्टर-24 कोतवाली में केस दर्ज कर कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


आरोप है कि सहायक प्रबंधक ने पत्नी और मां समेत अन्य लोगों के नाम से बैंक खाता खोल उसे सत्यापित किया फिर इनमें एक निजी कंपनी के रुपये ट्रांसफर कर दिए। पुलिस को दी शिकायत में नायक ने बताया कि कुछ दिनों से उन्हें सेक्टर-22 स्थित शाखा से गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। इस पर विभाग ने अपनी विजिलेंस टीम से जांच कराई। 
विज्ञापन


इसमें पता चला कि सेक्टर-48 स्थित एसोसिएट इलेक्ट्रानिक्स रिसर्च फाउंडेशन नामक कंपनी के खाते से सहायक बैंक प्रबंधक राहुल शर्मा ने 28.07 करोड़ रुपये पत्नी भूमिका शर्मा और मां सीमा समेत अन्य खातों में ट्रांसफर कर कंपनी और बैंक से धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायक ने पुलिस को बताया, कंपनी के पदाधिकारियों ने तीन, चार और छह दिसंबर को ईमेल से शिकायत दर्ज कराते हुए खाते से रुपये बिना अनुमति और जानकारी के ट्रांसफर करने के आरोप लगाए थे।

मूलरूप से रोहतक निवासी आरोपी राहुल मौजूदा समय में सेक्टर-27 में रहता है। एसीपी अरविंद कुमार का कहना है कि राहुल, भूमिका और सीमा के अलावा अज्ञात के खिलाफ केस का दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed