{"_id":"69cd21579b44fe24930b7494","slug":"awareness-rally-organised-to-prevent-malaria-grnoida-news-c-1-noi1095-4114598-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मलेरिया से बचाव के लिए निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मलेरिया से बचाव के लिए निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। जिले में मलेरिया और अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए चल रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में सीएओ डॉ. नरेंद्र कुमार, सीएमएस डॉ. अजय राणा, अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। रैली का मार्ग सेक्टर-41 तक रहा, जहां लोगों को मलेरिया और अन्य संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान नालियों की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, कीटनाशक का छिड़काव और फॉगिंग का काम किया जाएगा। साथ ही आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार की जांच, सर्वे और कूलर टंकी की सफाई को लेकर जागरूक करेंगी। इस साल अप्रैल तक चलने वाले अभियान के तहत आशाएं घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताएंगी।
यह अभियान एक से 30 अप्रैल तक चलेगा। सीएमएस डॉ. अजय राणा ने कहा कि जिला अस्पताल में लगातार हर मौसम में मलेरिया का परीक्षण किया जाता है। जिन लोगों का टेस्ट होता है उन में से मात्र 10 या 20 प्रतिशत ही मरीज पॉजिटिव पाए जाते है वो भी जुलाई, अगस्त और अक्तूबर में। शुरुआती चरण में ही मरीजों की पहचान होने से उन्हें समय पर राहत मिल जाती है।