फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Awareness campaign for new education policy

नई शिक्षा नीति के प्रति जागरूकता अभियान शुरू

Fri, 18 Sep 2020 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign for new education policy
पिनगवां। नई शिक्षा नीति 2020 पर शिक्षा विभाग ब्लॉक पुन्हाना की तरफ से एक दिवसीय सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आरोही मॉडल स्कूल मुंढेता में किया गया। स्कूल प्राचार्य की तरफ से सभी अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इसमें प्राचीन शिक्षा से नई शिक्षा नीति की ओर विषय पर शिक्षाविदों ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी सदीक अहमद ने किया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर बल्डोदिया रहे।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह जाखड़ ने की। मंच संचालन अध्यापक कमालुद्दीन ने किया। इस दौरान नई शिक्षा नीति में क्या-क्या परिवर्तन किए गए इसके बारे में जानकारी दी गई और सुझाव भी मांगे गए। मुख्य अतिथि धर्मवीर बल्डोदिया ने कहा कि जो पुरानी शिक्षा नीति है, वह बच्चों पर दबाव डालती है। लेकिन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेल-खेल में पढ़ाने की बात है। नई शिक्षा नीति से लोग अब रोजगार के पीछे कम भागेंगे और रोजगार के तरीके विकसित करेंगे। इसके साथ अन्य शिक्षाविदों और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी विचार रखें। देवेंद्र प्राचार्य, वेद शर्र्मा, मनोज कुमार, प्राचार्य सुनीता, जितेंद्र शर्मा, नरेश, जसवंत गोयल, सुनील ने सहयोगी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed