{"_id":"6a6f4eb5976e6163cd075f58","slug":"avyaan-lost-his-life-due-to-negligence-action-must-be-taken-against-those-responsible-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102044-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लापरवाही से गई अव्यान की जान, जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लापरवाही से गई अव्यान की जान, जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई
विज्ञापन
- श्रद्धांजलि सभा में अव्यान के पिता बोले, अब की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं
- कलाधाम सोसाइटी में कैंडल जलाकर दी अव्यान को श्रद्धांजलिसंवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित कलाधाम सोसाइटी के लोगों ने शनिवार देर शाम कैंडल जलाकर छह साल के मासूम अव्यान को श्रद्धांजलि दी। निवासियों ने जिस स्थान पर कैंडल जलाई वहां अव्यान का स्केच भी बनाया गया। अव्यान के पिता सिवान यादव ने जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण बच्चे की जान चली गई। ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे किसी भी पिता को ऐसा दुख नहीं झेलना पड़े। उन्होंने कहा कि अब तक हुई कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हैं।
वहीं सोसाइटी निवासियों ने भी कहा कि यदि गड्ढा खोदने के बाद उसमें सुरक्षा की व्यवस्था की जाती तो आज अव्यान जिंदा होता। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही से यह हादसा हुआ। अहम है कि करीब एक सप्ताह पहले अव्यान की मौत नलकूप के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हो गई थी। घटना के बाद से निवासियों में ग्रेनो प्राधिकरण के प्रति काफी रोष है।