{"_id":"68cac03830cd32f27e01fb4e","slug":"avani-won-gold-in-the-state-athletics-competition-grnoida-news-c-23-1-lko1064-75465-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अवनी ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अवनी ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
- चंचल भाटी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। प्रयागराज में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले की दो बेटियों ने पदक हासिल किए हैं। प्रतियोगिता में दादरी स्थित चिटहैरा गांव निवासी अवनी भाटी ने अंडर-16 आयु वर्ग में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, दादरी स्थित कैमराला गांव निवासी चंचल भाटी ने अंडर-23 में 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है। एथलीट ने प्रतियोगिता के पहले दिन भी 100 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया था।
अवनी दादरी स्थित मिहिर भोज बालक इंटर कॉलेज में कोच और पिता विनय भाटी से जेवलिन थ्रो के गुर सीखती हैं। पिता स्कूल में फिजिकल के अध्यापक है।वहीं चंचल के पिता किसान हैं। चंचल ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन तीन स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में कोच मुन्नी भाटी व अंकित भाटी की देखरेख में एथलेटिक्स की तैयारी में जुटी है। अकादमी के संचालक सोनू भाटी ने बताया कि राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर दोनों एथलीट झारखंड में आयोजित होने राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगी। अवनी पहली और चंचल चौथी बार राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। अवनी तीन वर्ष और चंचल चार वर्षों से एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही है।
राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में पहली बार चयन होने पर खुशी हो रही है। मेरे भी पिता एथलीट थे। उन्हीं की प्रेरणा से सपने को पूरा करने का अवसर मिला है।-
- अवनी भाटी
- राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में चौथी बार शामिल होंगी। अकादमी में दो से तीन घंटे अभ्यास करती हूं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना चाहती हूं।-- चंचल भाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। प्रयागराज में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले की दो बेटियों ने पदक हासिल किए हैं। प्रतियोगिता में दादरी स्थित चिटहैरा गांव निवासी अवनी भाटी ने अंडर-16 आयु वर्ग में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, दादरी स्थित कैमराला गांव निवासी चंचल भाटी ने अंडर-23 में 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया है। एथलीट ने प्रतियोगिता के पहले दिन भी 100 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया था।
अवनी दादरी स्थित मिहिर भोज बालक इंटर कॉलेज में कोच और पिता विनय भाटी से जेवलिन थ्रो के गुर सीखती हैं। पिता स्कूल में फिजिकल के अध्यापक है।वहीं चंचल के पिता किसान हैं। चंचल ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन तीन स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में कोच मुन्नी भाटी व अंकित भाटी की देखरेख में एथलेटिक्स की तैयारी में जुटी है। अकादमी के संचालक सोनू भाटी ने बताया कि राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर दोनों एथलीट झारखंड में आयोजित होने राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगी। अवनी पहली और चंचल चौथी बार राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। अवनी तीन वर्ष और चंचल चार वर्षों से एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में पहली बार चयन होने पर खुशी हो रही है। मेरे भी पिता एथलीट थे। उन्हीं की प्रेरणा से सपने को पूरा करने का अवसर मिला है।-
- अवनी भाटी
- राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में चौथी बार शामिल होंगी। अकादमी में दो से तीन घंटे अभ्यास करती हूं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना चाहती हूं।
विज्ञापन