फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Automobile business shines during the festive season

Noida News: त्योहारी सीजन में चमका ऑटोमोबाइल का कारोबार

Tue, 21 Oct 2025 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Automobile business shines during the festive season
फोटो ----
विज्ञापन


जीएसटी ने कम किए दाम, जमकर बिके सस्ते वाहन
-पिछले तीन साल में 31 हजार से अधिक बिके ई-वाहन, छह हजार वाहन हुए बुक
-इस साल अभी तक सिर्फ 1 हजार से अधिक वाहन ही हुए पंजीकृत, जल्द आएंगे बिक्री के आकड़े
माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। त्योहारी सीजन में जीएसटी कम किए जाने से ऑटोमोबाइल का कारोबार चमका है। नवरात्र में जहां करीब 9 हजार वाहनों की बुकिंग हुई थी वहीं, धनतेरस से लेकर दीपावली तक करीब 5 हजार से अधिक वाहनों की बुकिंग हुई है। इस साल करीब 600 करोड़ के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में अभी तक कुल 1 हजार से अधिक वाहन पंजीकृत हुए हैं। हालांकि इन आकड़ों की सटीक जानकारी विभाग के खुलने के बाद ही पता चलेगी। वहीं शोरूम मालिकों के अनुसार करीब 1650 चार पहिया और 3600 दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इसके अलावा परिवहन विभाग के आकड़ों के अनुसार पिछले तीन वर्षों 2022 से 2025 तक में गौतमबुद्ध नगर में कुल 31,923 इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड वाहन बिके। दीपावली तक की अवधि में सरकार ने इन वाहनों पर 312 करोड़ रुपए का कर माफ किया। सबसे अधिक चार पहिया वाहन चालकों ने इसका लाभ लिया। इनका सबसे अधिक 276 करोड़ रुपये का कर माफ हुआ। दो पहिया वाहन मालिकों का छह करोड़, बाकी वाणिज्यिक वाहनों का 29 करोड़ रुपए का कर माफ किया गया है। इसमें वाणिज्यिक वाहनों के साथ-साथ निजी वाहन भी शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक चार पहिया वाहन पंजीकृत हुए हैं। इन तीन वर्षों में रिकॉर्ड 10 हजार से अधिक ईवी और हाइब्रिड वाहन पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन


सस्ते वाहनों की जमकर हुई खरीदारी
दीपावली तक छोटे यानी दो पहिया, तीन व चार पहिया के छोटे वाहन सबसे ज्यादा बिके हैं। शोरूम मालिकों के अनुसार 3600 दो पहिया ऐसे थे जो तीन लाख से कम के थे। यानी स्कूटी, कम सीसी वाली बाइकें शामिल हैं। दरअसल इसमें जीएसटी सबसे ज्यादा प्रभावशाली रही। जिसने औसतन एक वाहन पर करीब 8 हजार का अंतर ला दिया। सरकार के इस तोहफे ने दिवाली पर ऑटोमोबाइल पर चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed