{"_id":"68975125ab1cbc8f0e0f87e6","slug":"auto-drivers-suffer-loss-of-rs-10-crore-due-to-illegal-bike-taxis-noida-news-c-1-gnd1002-3266138-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अवैध बाइक टैक्सियों से ऑटो चालकों को 10 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अवैध बाइक टैक्सियों से ऑटो चालकों को 10 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
-एसोसिएशन का दावा, जिले में 20 हजार बाइक टैक्सियों का हो रहा संचालन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में संचालित अवैध बाइक टैक्सियों के संचालन से ऑटो चालकों को 10 करोड़ का हर माह नुकसान हो रहा है। ऐसा दावा ऑटो चालकों की एसोसिएशनें कर रही हैं। उनका कहना है कि जिले में 20 हजार अवैध बाइक टैक्सियों का संचालन हो रहा है। प्रतिदिन 1200 से 1500 रुपये की कमाई इनकी ओर से की जा रही है। इनकी ओर से न तो टैक्स दिया जा रहा है न ही कोई परमिट लिया जाता। ऐसे में विभाग भी इनपर कोई खास कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
जिले में केवल तीन हजार बाइक टैक्सियां ही हैं जो कि वैध रूप से संचालित हो रही हैं। लेकिन बाकी बाइक प्राइवेट नंबर पर कॉमर्शियल काम कर ही हैं। ऐसे में परिवहन विभाग को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। विभिन्न प्रकार के एप इन संचालकों को बढ़ावा दे रहे हैं। नोएडा ऑटो चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल बाबू ने बताया कि यह बाइक टैक्सियां सबसे अधिक नुकसान ऑटो चालकों के कारोबार को पहुंचा रही हैं। ऐसी बाइकों को चिह्नित कर परिवहन विभाग से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सीएनजी ऑटो चालक एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश गुर्जर ने बताया कि हाल ही में इसके खिलाफ एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उप संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा किसी भी प्राइवेट नंबर से कॉमर्शियल वाहनों का संचालन सरासर गलत है। ऐसे वाहनों पर विभाग की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
- ,