फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority will deliver 50 MLD Ganga water to Greno West in four months

Noida News: ग्रेनो वेस्ट में प्राधिकरण पहुंचाएगा चार माह में 50 एमएलडी गंगाजल

Sun, 19 May 2024 10:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Authority will deliver 50 MLD Ganga water to Greno West in four months
ग्रेनो वेस्ट में प्राधिकरण पहुंचाएगा चार माह में 50 एमएलडी गंगाजल
विज्ञापन

-गंगाजल पाइप लाइन बिछाने और यूजीआर का चल रहा निर्माण, पहले चरण में 50 हजार लोगों तक पहुंचाया जाएगा
माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट वासियों को अगले चार माह में गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। पहले चरण में 50 एमएलएडी आपूर्ति करने का काम लगभग 60 फीसदी पूरा हो गया है। सितंबर तक हर हाल में इसे चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण का काम शुरू होगा। पाइप लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। जबकि अंडरग्राउंड वाटर रिजर्व (यूजीआर) का काम भी दो माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद गंगाजल आपूर्ति का ट्रायल शुरू हो जाएगा।
नवंबर-2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगाजल परियोजना का शुभारंभ किया था। उसी साल दिसंबर-2022 तक हर हाल में ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट के निवासियों तक इसे पहुंचाना था। प्राधिकरण का दावा है कि ग्रेनो में 40 से अधिक सेक्टरों में 80 क्यूसेक एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। जबकि असलियत इससे परे है। यही हाल ग्रेनो वेस्ट का है। यहां पर भी मार्च-2023 में गंगाजल पहुंचाना था, लेकिन एक साल से अधिक हो गया और अभी यह काम पूरा नहीं हो सका है। मगर अब ग्रेनो वेस्ट के निवासियों के दिन बहुरने वाले हैं। पानी के लिए आए दिन हाय हाय करने वाले लोग आए दिन पानी की किल्लत को लेकर परेशान रहते हैं। कई सोसाइटियों में लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। मगर अब उनकी समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। प्राधिकरण ने दो रिजर्व वायर का निर्माण भी लगभग पूरा करा लिया है। इसके बाद गंगाजल की पाइन लाइन का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। ग्रेनो व ग्रेनो वेस्ट में गंगाजल आपूर्ति के लिए 25 यूजीआर बनाए गए हैं। शहर को शुद्ध पेयजल देने के लिए 85 क्यूसेक क्षमता की गंगाजल परियोजना को मूर्त रूप दिया है।
विज्ञापन

2005 में हुई थी गंगाजल की शुरुआत
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गंगाजल परियोजना को साल-2005 में शुरू किया था और साल-2022 तक ही इसे पूरा किया जा सका। इन 17 साल में लाइन में लगे हुए पाइप भी जर्जर हो गए। खराब गुणवत्ता के कारण पाइप फटने शुरू हो गए। इससे गंगाजल घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। हालांकि अब यूजीआर के निर्माण का कार्य प्रगति पर है और चार माह में घरों तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में आईआईटी की टीम को समस्या दूर करने की जिम्मेदारी दी गई है। ग्रेनो वेस्ट में 50 एमएलडी गंगाजल पहुंचाने पर काम तेज गति से चल रहा है।
रवि कुमार एनजी, सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed