फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority will change the process of passing the map

Noida News: नक्शा पास करने की प्रक्रिया बदलेगा प्राधिकरण

Mon, 07 Jul 2025 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Authority will change the process of passing the map
मंत्री की समीक्षा के बाद तैयारी, आवेदन से जारी होने तक निगरानी और बढ़ाई जाएगी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की समीक्षा बैठक के बाद नोएडा प्राधिकरण नक्शा पास करने की प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी में है। यह बदलाव प्राधिकरण स्तर पर आंतरिक होंगे। इससे अधिकारियों की पूरी प्रक्रिया पर निगरानी बढ़ेगी। आवंटी को दौड़ भाग से राहत देने के लिए नोड्यूज सर्टिफिकेट दूसरे विभागों से मंगाने के बजाय ऑनलाइन सर्वर पर ब्यौरा जोड़ने की भी तैयारी है। मंथन शुरू हो गया है।
औद्योगिक विकास मंत्री ने निर्देश दिया था कि उद्यमी, निवेशक व शहर में घर बनाने वालों के लिए नक्शा पास करने की प्रक्रिया सरल की जाए। ऐसा देखने को मिल रहा है कि कोई नक्शा एक दिन में पास हो जा रहा है तो किसी में एक महीना लग रहा है। प्राधिकरण ने नक्शा पास करने के लिए ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रवूल सिस्टम सॉफ्टवेयर बनवाया है। आवेदन आने के बाद यह सॉफ्टवेयर ही ऑटोमेटिक कई तरह की गणना करता है और आपत्ति भी लगाता है। ये आपत्तियां आवेदन करने वाले आर्किटेक्ट के पास पहुंचती हैं। ऐसे में शुरुआत में प्राधिकरण के अधिकारी आपत्तियों व कमियों से अनजान रहते हैं। अधिकारियों की जिम्मेदारी महज लगाए जाने वाले दस्तावेजों के परीक्षण की होती है।
विज्ञापन

ये होंगे बदलवा
अब तैयारी है कि सॉफ्टवेयर से आर्किटेक्ट के पास पहुंचने वाली आपत्तियों की जानकारी प्राधिकरण के अधिकारियों को भी उसी समय मिले। ऐसे में गलती सुधार हो सके। जो आर्किटेक्ट लगातार गलती कर रहे हैं उनको प्राधिकरण चेतावनी देगा। सुधार न होने पर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। यह बात भी सामने आई है कि आर्किटेक्ट स्तर पर कई बार आवंटी को परेशान करने के लिए भी गलती छोड़ी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed