फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempt to provoke employee by sending letter to an American company

अमेरिकी कंपरी में पत्र भेजकर कर्मियों को भड़काने का प्रयास

Mon, 22 Mar 2021 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Attempt to provoke employee by sending letter  to an American company
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूएसए की दाना कंपनी में पत्र भेजकर कर्मचारियों को भड़काने का प्रयास किया गया है। इस मामले में कंपनी की ओर से पूर्व जीएम एचआर दीपक साहू के खिलाफ ईकोटेक-3 कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं कंपनी के एक कर्मचारी ने दीपक साहू पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इस कंपनी में तीन सितंबर 2008 को (उस दौरान ग्रेजियानो) आक्रोशित कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान तत्कालीन सीईओ ललित चौधरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं पिछले साल भी कंपनी को घृणित ई मेल भेजा गया था। अब डाक द्वारा कुछ महिला और पुरुष अधिकारियों के नाम लिखकर पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्रेजियानो कंपनी का मालिकाना हक वर्तमान में यूएसए की दाना कंपनी के पास है। कंपनी के जीएम एचआर एंड एडमिन पुरुषोत्तम कुमार जांगिड़ का कहना है कि उनकी कंपनी ने भारत में कई स्थानों पर अरबों रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने पूर्व जीएम दीपक साहू से विभिन्न शिकायतों के चलते त्याग पत्र ले लिया था। दीपक साहू की तैनाती के दौरान कंपनी में बड़ी संख्या में भर्तियां हुई थीं। दीपक साहू को कर्मचारियों में विद्वेष पैदा नहीं करने की शर्त पर त्याग पत्र के बावजूद वेतन दिया गया था। इसके बावजूद मई 2020 में अनूप सिन्हा के नाम से घृणित ई-मेल भेजे थे। 31 मई 2020 को पुलिस ने आईटी एक्ट के अंतर्गत केस कर दीपक पर शांति भंग की कार्रवाई की और छह माह तक मुचलका पाबंद किया था। अब एक बार फिर दस कर्मचारियों के नाम से पत्र भेजे गए हैं। पत्रों में कंपनी के कुछ अधिकारियों पर रिश्वतखोरी, विलासिता के आरोप लगाए गए हैं वहीं कर्मचारियों को पर्याप्त वेतन व सुविधाएं नहीं देने की बात लिखी है। कंपनी ने पत्र की भाषा आदि के आधार पर दीपक साहू पर ही पत्र भेजने का आरोप लगाया है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि कंपनी में वैमनस्य फैलने से 2008 में सीईओ की हत्या की गई थी और 50 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

काम न छोड़ने पर कर्मचारी को पीटा
दाना कंपनी के कर्मचारी राशिद मलिक ने भी दीपक साहू के खिलाफ एक अन्य केस दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि दीपक साहू ने कंपनी के पास ही उससे यह कहकर मारपीट की कि वह वहां से काम क्यों नहीं छोड़ रहा। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed