फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   attack on woman case on nephew

Noida News: माजरा प्याऊ में महिला पर जानलेवा हमला, भतीजे पर केस दर्ज

Mon, 15 Sep 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
attack on woman case on nephew
नारनौंद। गांव माजरा प्याऊ में अकेली रह रही महिला (55) ने अपने भतीजे पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता केला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पति का निधन करीब 20 साल पहले हो गया था और उनकी कोई संतान नहीं है। वह गांव में अकेली रहती हैं। महिला के अनुसार, 12 सितंबर को उनके देवर रामफल का बेटा राजेश जबरन दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस आया और चुन्नी से गला दबाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने डंडे से सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मासूम मौके पर पहुंचे और उन्हें सरकारी अस्पताल हांसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हिसार रेफर किया। बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना नारनौंद पुलिस ने माजरा प्याऊ निवासी राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------







रास्ता रोक युवक को पीटा, 11 लोगों पर मामला दर्ज

नारनौंद। गांव मोठ करनैल में दो पक्षों के बीच रंजिश के चलते हुई मारपीट में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी पवन ने बताया कि उसका भाई आशीष 31 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे खेत से ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था, तभी कुछ युवकों ने जानबूझकर रास्ते में बाइक और खाट लगाकर रास्ता रोक लिया और झगड़ा करने लगे। किसी तरह आशीष घर पहुंचा, लेकिन आरोपी वहां भी ट्रैक्टर के आगे बाइक खड़ी कर मारपीट पर उतारू हो गए।

झगड़े के दौरान सुनील की पत्नी मोनिका को भी सिर में ईंट लगने से चोट आई। उस समय गांव के सरपंच ने बीचबचाव का भरोसा दिलाया, जिस पर पीड़ित पक्ष ने तत्काल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। बाद में शाम के समय जब पवन के भाई संजय, सोनू और मंजीत खेत से लौट रहे थे, तब आरोपियों ने ट्रैक्टर के आगे कार अड़ाकर दोबारा हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। इस हमले में पवन, संजय, मंजीत, सोनू और नरेश घायल हो गए। पुलिस ने पवन की शिकायत पर सुमित, डैनी, राजेश, राममेहर, साहिल, आशीष, संजय, बीरेंद्र, जगन्नाथ, दीपक और सुखबीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed