{"_id":"5f1c72218ebc3e63774926a3","slug":"attack-on-police-team-1-arrested-mewat-news-noi5257402200","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 साल से फरार हत्या के आरोपी को पकड़ने गई टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 साल से फरार हत्या के आरोपी को पकड़ने गई टीम पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। छह साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को बुचाका गांव में पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों द्वारा हमला किया गया। इस दौरान पुलिस के दो जवान घायल हो गए जबकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया लेकिन बाकी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपी और 10 नामजदों सहित एक दर्जन अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
चांदडाका चौकी इंचार्ज नरेन्द्र ने बताया कि 2014 से हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी फतेह मोहम्मद के गांव बुचाका में छिपे होने की सूचना उन्हें मिली थी। सूचना के आधार पर चांदडाका पुलिस हवलदार भगत सिंह की अगुवाई में आरोपी को पकड़ने वहां पहुंची। पुलिस ने आरोपी फतेह मोहम्मद को पकड़ लिया लेकिन आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इस हमले में एसपीओ गुरमीत सिंह के सिर पर रॉड मारकर उन्हें घायल कर दिया गया। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी फतेह मोहम्मद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पर हमला करने वाले अन्य जमशेद, अल्ली, जुहरी, जिसाना, मुसीका, नसीम, इमरान, रोबिन सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव बुचाका निवासी नसीम पुत्र आसू ने बताया कि पुलिस के साथ जिन लोगों ने मारपीट की है वो सरपंच के आदमी है। उसने सरपंच के खिलाफ फर्जी जॉब कार्ड बनाने व लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज करवाया है। जिस समय आरोपियों ने पुलिस के साथ मारपीट की उस समय वह और उसका छोटा भाई गांव में नहीं थे। सरपंच ने पुलिस को झूठी जानकारी देकर उन्हें फंसाया है जबकि एक अन्य रोबिन सरपंच के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है उसे भी गलत फंसाया गया है। नसीम ने उसकी और उसके भाई की कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की है। नसीम का कहना है कि उसे पुलिस जांच पर भरोसा है।
विज्ञापन
पुन्हाना थाना प्रभारी अजय वीर भड़ाना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जाएगी, निर्दोषों को पकड़ा नहीं जाएगा और दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।