{"_id":"601afd238ebc3e4c8d41b3ff","slug":"ats-headquarters-to-be-built-in-yida-city-commandos-will-undergo-training-grnoida-news-noi56360722","type":"story","status":"publish","title_hn":"यीडा सिटी में बनेगा एटीएस का मुख्यालय, कमांडो लेंगे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यीडा सिटी में बनेगा एटीएस का मुख्यालय, कमांडो लेंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। आने वाले दिनों में आपको उत्तर प्रदेश एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) के कमांडो यीडा सिटी में ट्रेनिंग लेते दिखेंगे। एटीएस का ऑफिस और ट्रेनिंग सेंटर यीडा में बनने जा रहा है। एटीएस की मांग पर यीडा ने तीन एकड़ जमीन निशुल्क आवंटित कर दी है।
यमुना प्राधिकरण के मुताबिक, एटीएस के महानिरीक्षक जीके गोस्वामी की तरफ से पत्र आया था, जिसमें यीडा सिटी में जमीन देने की अपील की गई थी। इसे देखते हुए नोएडा एयरपोर्ट के पास स्थित सेक्टर-32 में एटीएस को जमीन निशुल्क आवंटित कर दी गई है। यहां एटीएस का मुख्यालय भी बनेगा। साथ ही, कमांडो प्रशिक्षण केंद्र भी बनाया जाएगा।
यहां पर एसपी व डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी बैठेंगे। एटीएस में तैनात अफसरों व कमांडो के लिए रिहायश की सुविधा भी इसमें होगी। नोएडा एयरपोर्ट बनने जा रहा है। 2023-24 में यहां से उड़ान शुरू हो जाएगी। आसपास शहरीकरण बढ़ेगा। एटीएस का मुख्यालय यहां बनना काफी उपयोगी होगा। प्राधिकरण एरिया में बसावट शुरू हो गई है। एटीएस के यहां आने से काफी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री की तरफ से इसकी औपचारिक घोषणा भी जल्द की जा सकती है।
विज्ञापन
2007 में बना था एटीएस
वर्ष 2007 में लखनऊ फैजाबाद व वाराणसी में बम विस्फोट हुआ। उसके बाद ही उत्तर प्रदेश सरकार ने 2007 में एटीएस का गठन कर दिया। उसी साल यह काम करने लगा। फिलहाल इसका मुख्यालय लखनऊ में है। इसकी 11 विशेष ऑपरेशन टीमें हैं। इसके अलावा 15 और इकाइयां प्रदेश के प्रमुख जिलों में तैनात हैं, जिनमें लखनऊ, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, अलीगढ़, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ, नोएडा, गोरखपुर और आजमगढ़ जिले शामिल हैं। ऑपरेशन में काम करने वाली कमांडो टीम को सटीक जानकारी देने के लिए इसका सर्विलांस सेल भी बना हुआ है।
एटीएस ने यमुना प्राधिकरण से जमीन मांगी थी। उसे सेक्टर-32 में तीन एकड़ जमीन निशुल्क आवंटित कर दी गई है। जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर दी जाएगी। आने वाले समय में नोएडा एयरपोर्ट और उसके आसपास शहरीकरण बढ़ेगा। एटीएस से यहां की सुरक्षा में भी मदद मिलेगी। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण