फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Assembly session from 24th, 14 CAG reports to be presented on 25th

Noida News: 24 से विधानसभा सत्र, 25 को पेश होगी कैग की 14 रिपोर्ट

Fri, 21 Feb 2025 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Assembly session from 24th, 14 CAG reports to be presented on 25th
पहले दिन नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ और विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा की दिल्ली सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। उसने वादों को पूरा करने और पिछली सरकार के कार्यकाल की कमियों को दुरूस्त करने के लिए ताबड़तोड़ कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। विधानसभा का पहला सत्र भी बुलाने का निर्णय लिया गया है। तीन दिवसीय सत्र में 24 फरवरी को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और विधानसभा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। 25 फरवरी को लंबित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की 14 रिपोर्ट सदन में पेश की जाएंगी। इनमें आप सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं और विभागों में किए गए खर्चों व नुकसान के संबंध में ब्योरा है। लिहाजा, नई सरकार के पहले सत्र में ही सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने की संभावना है।
दरअसल, भाजपा सरकार कैग रिपोर्ट पेश करने का वादा पूरा करने में जुटी है, जबकि विपक्षी आप ने महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का निर्णय नहीं होने पर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद पहले सत्र में ही कैग की रिपोर्ट पेश की जाएगी। यह कदम दिल्ली भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी ने कुछ साल में आप सरकार पर आरोप लगाया था कि वह भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कैग रिपोर्ट पेश करने से बच रही है। इन रिपोर्ट में दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली आबकारी नीति की कार्यप्रणाली व खर्चों की समीक्षा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इन रिपोर्टों में कई गड़बड़ियां पाई गईं थीं, जिन्हें आप सरकार ने दबा दिया था।
विज्ञापन

कैग रिपोर्ट होती है महत्वपूर्ण
कैग रिपोर्ट का बड़ा महत्व है, क्योंकि यह सरकारी खर्चों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करती है और सुनिश्चित करती है कि जनता का पैसा सही तरीके से खर्च हो रहा है या नहीं। अगर किसी विभाग या योजना में भ्रष्टाचार या घोटाले की संभावना हो, तो यह रिपोर्ट उसे उजागर करती है। पिछली रिपोर्टों में दिल्ली में कुछ योजनाओं में गड़बड़ी के संकेत मिले थे, जिन्हें लेकर राजनीतिक बहस भी छिड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवली प्रोटेम स्पीकर बनेंगे
भाजपा ने वरिष्ठ विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कराने का निर्णय लिया है। वे नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे। भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र गुप्ता और उपाध्यक्ष पद के लिए मोहन सिंह बिष्ट का नाम तय किया है। सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के अहम फैसलों पर चर्चा होगी, जिससे दिल्ली की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।
------------------

सत्र का कार्यक्रम
- 24 फरवरी : नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।
- 25 फरवरी : कैग की 14 रिपोर्टों को सदन में पेश किया जाएगा।
- 26 फरवरी : शिवरात्रि की छुट्टी।
- 27 फरवरी : सत्र का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article