{"_id":"69051c42f3731487e30d7916","slug":"assaulted-wife-who-hindered-love-relationships-na-news-c-56-1-hts1004-139631-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रेम संबंधों में बाधा बनी पत्नी को प्रताड़ित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रेम संबंधों में बाधा बनी पत्नी को प्रताड़ित किया
Sat, 01 Nov 2025 01:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर सिपाही पति ने महिला को बेरहमी से पीटा और जान से मारने का प्रयास किया। फोटो और वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
महिला अलीगढ़ की रहने वाली है। उसकी बुलंदशहर के युवक से पांच साल पहले शादी हुई थी। युवक जिले में ही पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात रहा है। महिला के पिता का आरोप है कि उनके दामाद के इगलास की महिला से प्रेम संबंध हैं। जब उनकी बेटी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। कुछ महीने पहले महिला ने दामाद के खिलाफ कोतवाली सदर में अश्लील फोटो व वीडियो वायरल की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि दामाद इसी वजह से उनकी बेटी को पीटता है और प्रेमिका से संबंध खराब कराने का आरोप लगाता है।
पिता का आरोप है कि सात अगस्त को भी उसने उनकी बेटी को पीटा और जान से मारने का प्रयास किया। आस-पड़ोसियों ने उसे बचाया। तब से वह प्रयासरत थे कि बेटी का परिवार बच जाए, लेकिन दामाद की तरफ से धमकी मिलना बंद नहीं है। एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।