फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ask all three authorities about the reasons for not having registry

Noida News: तीनों प्राधिकरण से पूछे रजिस्ट्री नहीं होने के कारण

Tue, 12 Sep 2023 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Ask all three authorities about the reasons for not having registry
जानकारी मिलने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजेगा प्रशासन
विज्ञापन


रजिस्ट्री नहीं होने से 32 हजार से अधिक खरीदार परेशान

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने तीनों प्राधिकरण से फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने में आ रही अड़चनों की जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने के बाद प्रशासन शासन को रिपोर्ट भेजेगा, ताकि अड़चनों को दूर किया जा सके। रजिस्ट्री नहीं होने से 32 हजार से अधिक खरीदार परेशान हैं।

जिला प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 120 से अधिक बिल्डर प्रोजेक्टों को चिन्हित किया था, जहां पर 32 हजार से अधिक फ्लैटों की रजिस्ट्री हो सकती है। संबंधित प्राधिकरण से इन फ्लैटों का ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट या कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी किया जा चुका है। उसके बाद भी बिल्डर रजिस्ट्री नहीं करा रहे। जिला प्रशासन ने इन सभी बिल्डरों को रजिस्ट्री कराने का नोटिस भेजा था। सभी को एक माह का समय दिया गया था, लेकिन उसका असर नहीं हुआ। कुछ बिल्डरों ने बैठक में प्राधिकरण स्तर से अड़चन आने की जानकारी दी। जिस पर अब प्रशासन ने तीनों प्राधिकरण से जानकारी मांगी है। अफसरों ने बताया कि फ्लैटों की रजिस्ट्री होने की संख्या बहुत कम है, जबकि लगातार शिविर भी लगाए जा रहे हैं। अब तीनों प्राधिकरण से रजिस्ट्री कराने में आ रही अड़चनों को पूछा गया है। बकाया होने के अलावा अन्य किस-किस तरह की दिक्कतें आ रही हैं, जल्द ही तीनों प्राधिकरण से रिपोर्ट आने की उम्मीद है। उसके बाद राजस्व विभाग लखनऊ को यह रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहां से रजिस्ट्री की अड़चनों को दूर करने का रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन


तीनों प्राधिकरण से रजिस्ट्री कराने में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी मांगी है। जानकारी के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, ताकि उन समस्याओं का समाधान निकाला जा सके। जिन रजिस्ट्री में अड़चन नहीं हैं, उन्हें कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed