फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   asian semboo starts from today

ग्रेनो में सैंबो का आगाज आज, दमखम दिखाएंगे 23 देशों के खिलाड़ी

Fri, 13 Sep 2019 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
asian semboo starts from today
एशियन सैंबो चैंपियनशिप आज से, नहीं आएगा पाकिस्तान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शहर के विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शुक्रवार (आज) से एशियन सैंबो चैंपियनशिप-2019 का आगाज होगा। तीन दिवसीय चैंपियनशिप में भारत समेत 23 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सैंबो फेडरेशन ऑफ इंडिया यह आयोजन कर रहा है। बुधवार को खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता में अफगानिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, कजाकिस्तान, मलेशिया, मंगोलिया, तजाकिस्तान, उजबेकिस्तान, यमन, सिंगापुर, जापान, इंडोनेशिया, जॉर्डन, कोरिया, थाईलैंड समेत अन्य देश शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान इस चैंपियनशिप में भाग नहीं ले रहा है।

चैंपियनशिप का आयोजन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में होगा। सैंबो खेल को भारत में आए 25 साल पूरे हो गए हैं। भारत में पहली बार ये चैंपियनशिप हो रही है। जूनियर, सीनियर और यूथ के अलग-अलग भार वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे। सुबह दस बजे से मुकाबले शुरू होंगे और शाम को साढ़े छह बजे तक चलेंगे। उसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा। 13, 14 और 15 सितंबर तक यह चैंपियनशिप चलेगी। एक देश के दल में अधिक से अधिक 76 सदस्य होंगे। इनमें 67 खिलाड़ी, दो रेफरी, छह कोच शामिल होंगे। भारत की तरफ से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed