{"_id":"6ae9e571d745186dfb0040db","slug":"asd-grnoida-news-c-1-noi1095-4902615-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर के बाहर कार के पहिए गायब, मॉल के बाहर से स्कूटी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर के बाहर कार के पहिए गायब, मॉल के बाहर से स्कूटी चोरी
विज्ञापन
नोएडा। शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-41 में घर के बाहर खड़ी के दो टायर चोर खोलकर ले गए। वहीं, सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल के गेट नंबर-11 के सामने से लिट्टी-चोखा विक्रेता की स्कूटी चोरी हो गई। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-41 निवासी राजेंद्र कुमार मित्तल के मुताबिक, 14 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे उनके बेटे ने मारुति एक्सएल कार घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब सात बजे कार देखने पर चालक की तरफ के आगे और पीछे के दोनों टायर गायब मिले। इसके बाद पीड़ित ने सेक्टर-39 थाने में शिकायत दी।
दूसरी घटना में मूलरूप से बिहार के कैमूर निवासी और वर्तमान में बिशनपुरा गांव में किराये पर रहने वाले विनोद मौर्य की स्कूटी चोरी हो गई। विनोद के मुताबिक, वह 27 सितंबर को स्कूटी से स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल में लिट्टी-चोखा का ऑर्डर देने गए थे। उन्होंने स्कूटी गेट नंबर-11 पर ब्लॉक-सी के सामने खड़ी की थी। ऑर्डर देकर लौटे तो स्कूटी गायब मिली। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।