फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   As the cold progresses, cases of cough and sore throat increase.

Noida News: सर्दी बढ़ते ही खांसी और गले में सूजन के बढ़े केस

Sun, 16 Nov 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 16 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
As the cold progresses, cases of cough and sore throat increase.
फोटो20सहावर में सीएचसी पर मरीजों का उपचार करते डॉक्टर ।संवाद - फोटो : एसटीएफ और एका पुलिस द्वारा गिरफ्तार मिलावटी पेट्रोल-डीजल के कारोबार में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह। स्रोतःपुलिस
सहावर। गुलाबी सर्दी बढ़ने के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को अस्पताल की ओपीडी में 300 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें अधिकांश लोग खांसी, जुकाम, बुखार और गले की सूजन जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। सुबह से ही इलाज के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सकों का कहना है कि तापमान में गिरावट और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम और गले में दर्द के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई मरीज तेज बुखार, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. मकसूद आलम ने बताया कि मौसमी बीमारियों के कारण प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में रोजाना 250 से 300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या सबसे अधिक है। सभी मरीजों को उचित उपचार और निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डॉ. नावेद ने सलाह दी कि मामूली लक्षणों को भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि इस मौसम में संक्रमण तेजी से फैलता है। बताया कि लोग सुबह-शाम ठंडी हवा से बचें। गुनगुना पानी पिएं। गर्म कपड़े पहनें और अत्यधिक ठंडी वस्तुओं का सेवन न करें। समय पर जांच और उपचार कराने से बीमारी को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed