फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   As soon as the water level of Yamuna decreased, people returned to their farm houses

Noida News: यमुना का जलस्तर घटते ही फार्म हाउसों में लौटे लोग

Thu, 21 Aug 2025 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
As soon as the water level of Yamuna decreased, people returned to their farm houses
- नदी का जलस्तर हुआ कम 48 घंटे में 0.80 मीटर गिरा,खेतों से पानी निकलने से मिली राहत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना नदी का जलस्तर बीते 48 घंटे में 0.80 मीटर घट गया है। जलस्तर गिरने से खेतों और अवैध फार्म हाउस से भी पानी निकल गया है। जिससे पुश्ता पर डेरा डाले लोग लौट गए हैं। प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। अभी जलस्तर बढ़ने की भी कोई सूचना नहीं है। हालांकि प्रशासन ने सभी टीमों को अलर्ट रहने को कहा है।

बारिश के मौसम में यमुना नदी का जलस्तर 195 मीटर के आसपास चल रहा था। पहाड़ों पर लगातार बारिश होने से हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोल दिए गए। जिससे दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। जिस कारण ओखला बैराज के भी गेट खोल दिए गए। जिससे गौतमबुद्ध नगर में नदी का जलस्तर बढ़ गया। 19 अगस्त की सुबह 8 बजे यमुना का जल स्तर 198.75 मीटर पहुंच गया था। जबकि खतरे का निशान 200.60 मीटर है। जलस्तर बढ़ने से डूब क्षेत्र में पानी भर गया और रात के समय पुश्ता के आसपास के इलाको में 5 फीट तक पानी भर गया। जलस्तर बढ़ने पर नोएडा से लेकर जेवर तक किसानों की हजारों बीघे में खड़ी फसल डूब गई। साथ ही अवैध फार्म हाउसों में भी पानी भर गया। मजबूरी में वहां रहने वाले लोगों को सामान लेकर बाहर आना पड़ा। सभी लोग पुश्ता पर टेंट लगाकर रह रहे थे। प्रशासन ने उनको खाना व पानी उपलब्ध कराया। बृहस्पतिवार सुबह जल स्तर 197.95 मीटर पहुंच गया। पुश्ता और खेतों से पानी निकल गया।
विज्ञापन

वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अभी टीमों को अलर्ट पर रखा गया है, लेकिन जल स्तर बढ़ने की सूचना नहीं है। वहीं पानी उतरने के बाद पुश्ता पर जमे लोग भी वापस लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed