फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aryan Singh of Bilaspur became Lieutenant in the Indian Navy

Noida News: बिलासपुर के आर्यन सिंह भारतीय जल सेना में बने लेफ्टिनेंट

Sun, 07 Jun 2026 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Aryan Singh of Bilaspur became Lieutenant in the Indian Navy
फोटो...
विज्ञापन

.बिलासपुर के आर्यन सिंह भारतीय जल सेना में बने लेफ्टिनेंट
बिलासपुर। पतलाखेड़ा गांव में अपने मामा कुलदीप भाटी के यहां रहकर पढ़ाई करने वाले आर्यन सिंह जौली भारतीय जल सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। गांव के लोगों ने उन्हें क्षेत्र का नाम रोशन करने पर बधाई दी। आर्यन के पिता हरेंद्र सिंह मावी भी थल सेना में सूबेदार रहे। बेटा आर्यन के अलावा एक बेटी है। बेटी सेना में जाने के लिए कड़ी तैयारी कर रही है। हरेंद्र सिंह मावी ने बताया कि जब वह खुद सेना में भर्ती हुए थे तो उन्होंने सोच लिया था वह अपने बेटे को भी सेना में भेजेंगे। इंटरमीडिएट पढ़ाई के दौरान एनडीए परीक्षा 2022 में पास कर आजीमाला केरल में ट्रेनिंग लेकर हाल में ही उनका बेटा लेफ्टिनेंट बनकर गांव लौटा है। गांव के सुल्तान नागर, चेयरमैन सुधीर नागर, अनिल भाटी, अजय चौधरी, राहुल भाटी, दिनेश भाटी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed