फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Armed miscreants looted two places in North Delhi

Noida News: हथियारबंद बदमाशों ने उत्तरी दिल्ली में दो जगह की लूट

Wed, 28 Jun 2023 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 08:49 PM IST
विज्ञापन
Armed miscreants looted two places in North Delhi
- कश्मीरी गेट इलाके में खोया कारोबारी से 4.50 लाख रुपये और स्कूटी लूटी
विज्ञापन

- वजीराबाद में केला गोदाम में दो भाइयों से तीन लाख और चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद बदमाशों ने दो जगहों से लाखों रुपये लूट लिए। कश्मीरी गेट इलाके में खोया कारोबारी से 4.50 लाख रुपये और स्कूटी लूट ली। वहीं वजीराबाद इलाके में केला गोदाम पर धावा बोलकर दो भाईयों को बंधक बनाते हुए तीन लाख और सोने की चेन लूट ली।
पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहली वारदात मंगलवार दोपहर 1.15 बजे हुई। बिहारी कालोनी, शाहदरा निवासी खोया कारोबारी सुनील कुमार जैन (56) अपनी स्कूटी से खोया मंडी से घर लौट रहे थे। जैसे ही यह कश्मीरी गेट इलाके में युधिष्ठिर सेतु पर पहुंचे तो दो बदमाशों ने जबरन इनकी स्कूटी को ओवरटेक कर रुकवा लिया। आरोपी इनसे रुपयों की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने इनको गोली मारने की धमकी दी और इनसे स्कूटी की चाबी छीनकर स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि स्कूटी की डिग्गी में साढ़े चार लाख रुपये मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरे मामले में वजीराबाद में केला गोदाम चलाने वाले आबिद अपने भाई सत्तर खान के साथ मौजूद थे। इस बीच पांच बदमाशों ने जबरन घुसकर दोनों भाईयों को बंधक बना लिया। इसके बाद इनसे सोने की चेन और अलमारी में रखे तीन लाख लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद आबिद ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी का कहना है कि आरोपियों की धर-पकड़ के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed