{"_id":"6a57951f96e2f2e859040f5a","slug":"arihant-arden-becomes-the-first-society-to-install-rooftop-solar-panels-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100196-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने वाली पहली सोसाइटी बनी अरिहंत आर्डेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने वाली पहली सोसाइटी बनी अरिहंत आर्डेन
विज्ञापन
-पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाया गया 500 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट
नंबर गेम-2000 यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन हो रहा हर दिन
हर माह होगी 3 से 3.50 लाख रुपये की होगी बचत
- 100 किलोवाट क्षमता का सेलर पैनल भी अपने खर्चे से लगाया गया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत आर्डेन सोसाइटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 500 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया है। इसके अलावा अपने खर्च पर 100 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया गया है। इससे रोजाना 2000 यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन होगा। साथ ही हर माह 3 से 3.50 लाख रुपये की बचत होगी। एओए ने इंटरेस्ट फ्री मेंटनेंस सिक्योरिटी (आईएफएमएस) फंड के ब्याज से सोलर पैनल लगवाया है। अरिहंत आर्डेन रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने वाली जिले की पहली सोसाइटी बन गई है।
एओए के पदाधिकारियों ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन किया था। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की मदद से योजना का लाभ जल्द मिल गया। इसके माध्यम से 500 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल टावरों की छत पर लगवाया गया है। सोसाइटी में कुल 15 टावर हैं। वहीं 100 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल एओए ने लगवाया है। इस पर कुल 2.19 करोड़ रुपये का खर्च आया। इसमें से 90 लाख रुपये योजना के तहत सब्सिडी के रूप में वापस मिल गया।
उन्होंने बताया कि आईएफएमएस फंड से यह काम करवाया गया। उन्होंने बताया कि कॉमन एरिया का बिजली बिल 6 से 7 लाख रुपये आता है। सोलर पैनल लगाने से अब बिल कम देना होगा। बचत के पैसों से आईएफएमएस का पैसा चुकाया जाएगा। इसमें करीब 5 साल लगेंगे। उसके बाद यह बचत सोसाइटी के निवासियों में बांट दी जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में आएगी कमी
एनपीसीएल के अफसरों का कहना है कि सोलर पैनल से हर साल 7 से 7.50 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली उत्पन्न होगी। इससे हर साल करीब 40 लाख रुपये के बिजली बिल की बचत होगी। साथ ही पर्यावरण के लिए भी अच्छा होगा। हर साल सोलर पैनल से 550 से 650 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी। इससे प्रदूषण में कमी आएगी।
-- -- --
अरिहंत आर्डेन के बाद अब पूर्वांचल हाइट्स अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन, ब्लैक गोल्ड सोसाइटी, स्टेलर एमआई लिगेसी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन और रेल विहार जैसी कई सोसाइटियों ने रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की है। यह एक अच्छी पहल है। जो पर्यावरण के लिए भी बेहतर है। - मनोज कुमार झा, प्रवक्ता, एनपीसीएल
रूफटॉप सोलर पैनल से हर दिन 2000 यूनिट से अधिक बिजली मिल रही है। इससे हर साल लाखों रुपये की बचत होगी। भविष्य में इसका लाभ निवासियों को भी दिया जाएगा। - लोकेश त्यागी, सचिव, अरिहंत आर्डेन सोसाइटी