फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arbitrariness of schools continues, parents of two thousand students forced to wander

Noida News: स्कूलों की मनमानी जारी, दो हजार छात्रों के अभिभावक भटकने को मजबूर

Mon, 18 May 2026 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Arbitrariness of schools continues, parents of two thousand students forced to wander
आवंटित 4300 सीटों में से अभी तक केवल 2400 पर ही हुआ है दाखिला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश नहीं लेने वाले स्कूलों को नोटिस जारी होने के बाद भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण स्कूलों की मनमानी जारी है। जनपद के अधिकतर स्कूल 20 मई को बंद होने वाले है। उसके बाद जुलाई में स्कूल खुलेंगे। अब तक करीब 2400 ही दाखिले हो सके है जबकि अन्य छात्रों को भटकना पड़ रहा है।
अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर जिले के 40 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद भी एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में सात मई को हुई बैठक में सिर्फ 30 स्कूलों के ही अधिकारी शामिल हुए थे। 10 स्कूलों के अधिकारी बैठक में शामिल हुए नहीं हुए थे। एडीएम प्रशासन की बैठक में नहीं शामिल हुए बाकी के 10 स्कूलों को शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया था। एक सप्ताह में जवाब देने का समय दिया गया था। अब तक स्कूलों की ओर से कोई जवाब विभाग को भेजा नहीं गया है।
विज्ञापन

वहीं, अभी तक तारीख तय नहीं हो पाने के कारण स्कूलों के साथ बैठक नहीं हो पाई है। आरटीई के तहत दाखिला लेने के लिए अभिभावक बच्चों के साथ घर से स्कूल और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के चक्कर लगाकर रह गए हैं, लेकिन उन्हें अभी भी दाखिले की उम्मीद अभी भी दिख नहीं रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष मैपिंग के बाद जिले में घोषित हुई 11,600 सीटों में से तीन चरण में 4,330 सीटें आवंटित की गई थी। इनमें से अभी तक 2400 सीटों पर ही दाखिला हो पाया है। बाकी के दो हजार विद्यार्थियों के अभिभावक प्रवेश के लिए भटकने को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि अभिभावकों व स्कूलों के साथ बैठक की जा रही है। हर बच्चे का दाखिला कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed