फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arbaeen procession taken out on Chehlum; Imam Hussain's martyrdom commemorated.

Noida News: चेहल्लुम पर निकला अरबईन का जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

Tue, 04 Aug 2026 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Arbaeen procession taken out on Chehlum; Imam Hussain's martyrdom commemorated.
जुलूस में लोगों ने काले वस्त्र पहनकर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। कर्बला के शहीदों और विशेष रूप से इमाम हुसैन की शहादत के 40 दिन पूरे होने पर मंगलवार को शहर में चेहल्लुम (अरबईन) का जुलूस निकाला गया। सेक्टर-22 चौड़ा मोड़ से शुरू हुआ यह जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए सेक्टर-50 स्थित मस्जिद तक पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने काले वस्त्र पहनकर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी कुर्बानी को याद किया।

चेहल्लुम, जिसे अरबी में अरबईन भी कहा जाता है, शोक और श्रद्धांजलि का पर्व माना जाता है। इस अवसर पर लोगों ने मातम किया, नौहे पढ़े और इमाम हुसैन और उनके साथ शहीद हुए साथियों की कुर्बानी को याद किया। जुलूस के दौरान पूरे रास्ते अनुशासन बनाए रखा गया और श्रद्धालु शांतिपूर्वक आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। आयोजकों के अनुसार चेहल्लुम का यह जुलूस हर वर्ष निकाला जाता है, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस बार भी समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर शिरकत की और अमन, इंसाफ और मानवता का संदेश दिया।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान कर्बला की घटना से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख किया गया जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रहे। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पुलिस के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------

कर्बला का संदेश पूरी मानवता के लिए है
चेहल्लुम हमारे लिए केवल शोक का दिन नहीं, बल्कि इमाम हुसैन के बताए सत्य, न्याय और इंसानियत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा का अवसर भी है। हर साल लोग उनकी कुर्बानी को याद करते हैं। - साहिल जैनी, सेक्टर-73 निवासी
कर्बला का संदेश पूरी मानवता के लिए है। इमाम हुसैन ने अन्याय के सामने झुकने के बजाय शहादत को चुना। यही संदेश हम नई पीढ़ी तक पहुंचाना चाहते हैं। - तेहजीब, सेक्टर-52 निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed