Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AQI reaches red zone for the first time since February

Noida News: फरवरी के बाद पहली बार रेड जोन में पहुंचा एक्यूआई

Mon, 02 Nov 2026 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
AQI reaches red zone for the first time since February
एक्यूआई
विज्ञापन

नोएडा 330
ग्रेटर नोएडा 289
- प्रदूषण बढ़ने से घटी दृश्यता, अस्पतालों में सांस और अस्थमा के मरीज बढ़े
- हवा की रफ्तार कम होने से पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा भी बढ़ गई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नवंबर की शुरुआत होते ही प्रदूषण में तेजी से इजाफा होने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 330 एक्यूआई के साथ नोएडा देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा है। इससे पहले 11 फरवरी को नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में 311 दर्ज किया गया था। प्रदूषण की बढ़ती मात्रा लोगों को बीमार कर रही है, ऐसे में अस्पतालों की ओपीडी में मरीज बढ़ने लगे हैं।

सोमवार को सुबह से नोएडा की हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हो रही थी। सुबह से ही आसमान में प्रदूषण की धुंध छाई हुई थी ऐसे में हवा में प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा बढ़ने और हवा की धीमी गति के कारण दृश्यता में गिरावट दर्ज की गई। शहरवासियों को यह चिंता सताने लगी है कि जब दिवाली से पहले प्रदूषण का यह हाल है तो आगे की स्थिति क्या होगी, इसका सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है। सुबह और देर शाम के समय विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ रही है। वहीं मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले बुजुर्गों और बच्चों को आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में बढ़े मरीज, ओपीडी में लंबी कतारें

वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर पर पहुंचने का सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल समेत शहर के अन्य अस्पतालों की ओपीडी में अचानक सांस के मरीजों की संख्या में 25 से 30 फीसदी का इजाफा देखा जा रहा है। अस्पताल में मुख्य रूप से खांसी, सांस की समस्या, गले में संक्रमण और अस्थमा से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉक्टर की सलाह, बिना मास्क बाहर न निकलें
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रदीप कुमार शैलत का कहना है कि 300 से अधिक एक्यूआई फेफड़ों के लिए बेहद नुकसानदेह है। ऐसे मौसम में धूल और धुआं जमीन की निचली सतह पर जम जाता है, जो सांस के जरिए सीधे फेफड़ों में पहुंचता है। डॉक्टरों ने अस्थमा, हृदय रोग से पीड़ित मरीजों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को सुबह व देर शाम की सैर से परहेज करने की सलाह दी है।


इन बातों का रखें ध्यान -
घर से बाहर निकलते समय एन-95 या अच्छी गुणवत्ता का एंटी-पॉल्यूशन मास्क जरूर पहनें।

जब तक आसमान से धुंध साफ न हो, तब तक सुबह और देर शाम खुले में भारी व्यायाम या दौड़ने से बचें।

दिनभर पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं, ताकि गले और श्वसन नली में जमा प्रदूषक तत्व साफ हो सकें।

दमा और सांस के पुराने रोगी अपनी नियमित दवाएं और इन्हेलर हमेशा साथ रखें तथा लक्षण बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

घर लौटने पर हल्के गुनगुने पानी से गरारे करें और गर्म पानी की भाप लें।
नोएडा के एयर मॉनिटरिंग स्टेशन और एक्यूआई
सेक्टर 125 - 294
सेक्टर 62 - 391
सेक्टर 1 - 300
सेक्टर 116 - 306
सेक्टर 150 - 334
सेक्टर 39 - 357
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed