फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Approval was given to install explosives in Twin Towers

Twin Towers: सीबीआरआई ने दी ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने की मंजूरी, 28 अगस्त तक गिराने की सलाह

Thu, 11 Aug 2022 01:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 01:21 AM IST
सार

एमरॉल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसाइटी के लोगों को मॉकड्रिल के जरिये बताया जाएगा कि विस्फोट के दिन निकासी की क्या योजनाएं बनाई गईं हैं। निवासियों को क्या करना है। विस्फोट से एक सप्ताह पहले निवासियों के साथ बैठक भी की जाएगी।

विज्ञापन
Approval was given to install explosives in Twin Towers
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) ने बुधवार को सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक के ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने की अनुमति दे दी। अब बृहस्पतिवार या शुक्रवार से विस्फोटक लगाने का काम शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन


टावरों को ध्वस्त करने वाली एजेंसी एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर से प्राधिकरण को कार्ययोजना भेजी गई है। इसके अनुसार ट्विन टावरों के नजदीक एमरॉल्ड कोर्ट सोसाइटी के तीन व एटीएस विलेज के चार टावरों पर पर्दे लगाने की जरूरत होगी। इसे विस्फोट से एक दिन पहले किया जाएगा, ताकि सोसाइटी की हवा व धूप आदि में दिक्कत न हो।
विज्ञापन


वहीं, गैस पाइपलाइन के समानांतर चार मीटर गहरी खुदाई कर बर्म लगाए जाएंगे जो कंपन को रोकेंगे। इसे एक सप्ताह पहले किया जाएगा, क्योंकि अभी इन्हें लगाने से वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। विस्फोट से पहले पूर्व निर्धारित स्थानों पर कंपनी निगरानी उपकरण भी लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमरॉल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसाइटी के लोगों को मॉकड्रिल के जरिये बताया जाएगा कि विस्फोट के दिन निकासी की क्या योजनाएं बनाई गईं हैं। निवासियों को क्या करना है। विस्फोट से एक सप्ताह पहले निवासियों के साथ बैठक भी की जाएगी। डायवर्जन, सुरक्षा बढ़ाने और मॉकड्रिल के लिए विस्फोट से तीन दिन पहले बैठक होगी।


28 तक टावर गिराने की सलाह
21 से 28 अगस्त के बीच टावरों को ध्वस्त करने की समयसीमा है। एडिफिस ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि ध्वस्तीकरण की तारीख बढ़ती है और कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कंपनी की नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed