{"_id":"671ba517b9a6be049400d797","slug":"applications-sought-for-updating-the-name-of-the-school-by-writing-pmshri-noida-news-c-340-1-del1011-66220-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीएमश्री लिखकर स्कूल का नाम अपडेट कराने के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीएमश्री लिखकर स्कूल का नाम अपडेट कराने के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन
-सीबीएसई से संबद्ध सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों को निर्देश जारी
-जल्द ही सरस पोर्टल के माध्यम से स्कूलों से आवेदन मांगे जाएंगे
-बोर्ड को स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत प्राप्त हुए अनुरोध
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को अपने नाम के आगे पीएमश्री अपडेट करना होगा। इसके लिए सीबीएसई जल्द ही अपने सरस पोर्टल के माध्यम से स्कूलों से ऑनलाइन आवेदन मांगेगा। इसके लिए पोर्टल पर एक लिंक खोला जाएगा जहां स्कूल के नाम में परिवर्तन श्रेणी के तहत स्कूल आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में सीबीएसई ने स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
सीबीएसई के अनुसार यह दिशा-निर्देश इसलिए जारी किए गए हैं बोर्ड को भारत सरकार की पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत चयन के आधार पर अपने संबंधित स्कूलों के नाम अपडेट करने के लिए स्कूलों से समय-समय पर अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। बोर्ड का सरस पोर्टल सत्र 2025-26 के लिए बंद है। जब यह खुलेगा, तब स्कूलों को नाम के आगे पीएमश्री लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अपने नियंत्रण एवं प्रबंधन के अंतर्गत आगामी सत्र 2026.27 के लिए सीबीएसई वेबसाइट पर सरस ऑनलाइन पोर्टल पर निर्धारित समय के भीतर नाम परिवर्तन आवेदन जमा कराने के लिए वर्ष 2026 में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सत्र 2025-26 के लिए सीबीएसई सरस पोर्टल अभी बंद है। बोर्ड ने निर्देशों को संबंधित स्कूलों में प्रसारित करने को कहा है, जिससे स्कूलों को सही जानकारी प्राप्त हो सके। इस आवेदन के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी स्वीकृत पत्र भी अनिवार्य है। नाम परिवर्तन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।