फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Application process started for admission in MA education in DTU

Noida News: डीटीयू में एमए एजुकेशन में दाखिले के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Wed, 22 May 2024 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Application process started for admission in MA education in DTU
-19 जून तक यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर किया जा सकता है आवेदन
विज्ञापन


-26 जून को जारी की जाएगी पहली मेरिट सूची
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी (डीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एमए (एजुकेशन) में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद दाखिले के लिए पहली मेरिट 26 जून को जारी की जाएगी। इसके बाद दो और मेरिट सूची जारी की जाएंगी। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो उन्हें जुलाई के अंत में स्पॉट काउंसलिंग से भरा जाएगा।

डीटीयू में एमए एजुकेशन प्रोग्राम को भविष्य के शिक्षकों और अकादमिक नेताओं को शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक उन्नत ज्ञान, नवीन शिक्षण रणनीतियों और अनुसंधान कौशल से लैस करने के लिए डिजाइन किया गया है। प्रोग्राम की कुल 54 सीटें हैं, जिसमें से दिल्ली के उम्मीदवारों का कोटा 46 सीटों का है जबकि दिल्ली से बाहर के उम्मीदवारों के लिए आठ सीटें हैं। इस प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को एक हजार आवेदन शुल्क और एससी, एसटी, ओबीसी व पीडब्लयूडी उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन और फीस भुगतान 27 जून से चार जुलाई तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन

-------------
8 जुलाई को जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट
सीटें खाली रहने पर दूसरी मेरिट सूची आठ जुलाई को जारी की जाएगी। इस सूची के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेजों का सत्यापन और फीस का भुगतान 09 जुलाई से 16 जुलाई तक करना होगा। तीसरी मेरिट सूची 19 जुलाई को जारी होगी। जिसके आधार पर दस्तावेजों का सत्यापन और फीस का भुगतान 22 जुलाई से 26 जुलाई तक किया जा सकेगा। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर 29 जुलाई को स्पॉट काउंसलिंग से सीटों को भरा जाएगा। इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए स्नातक में 50 फीसदी अंक और इसके अलावा उम्मीदवार को एनटीए द्वारा आयोजित सीयूईटी-पीजी 2024 परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed