फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ansh Dabass took aim in the rifle event of the Shooting Guru Championship.

Noida News: अंश डाबस ने शूटिंग गुरु चैंपियनशिप की राइफल स्पर्धा में साधा निशाना

Tue, 07 Apr 2026 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Ansh Dabass took aim in the rifle event of the Shooting Guru Championship.
3 से 6 अप्रैल तक नोएडा में हुई प्रतियोगिता, राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज और युवाओं ने लगाया निशाना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक विजेता अंश डबास ने गौतमबुद्ध नगर में हुई शूटिंग गुरु चैंपियनशिप की राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया। निशानेबाजों को विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराना और उनको लक्ष्य की ओर तैयार करने के लिए गौतमबुद्ध नगर में पहली बार शूटिंग गुरु चैंपियनशिप का आयोजन नोएडा के सेक्टर-73 स्थित शूटिंग गुरु शूटिंग अकादमी में 3 से 6 अप्रैल तक हुआ।
आईएसएसएफ राइफल सीओसी में बिजनौर जिले के शादीपुर मिलक निवासी अंश डाबस ने पहला, रिषी मित्तल ने दूसरा व पीयूष शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पिस्टल में प्रियांशु तोमर ने पहला, प्रियांशी ने दूसरा और सागर तोमर ने तीसरा स्थान पर कब्जा किया। एनआर पिस्टल में कमल ने पहला, उत्सव मलिक ने दूसरा और सागर तोमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राइफल में सिमरन ने पहला, गर्गी ने दूसरा व मुदित ने तीसरा स्थान हासिल किया
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पिस्टल व राइफल से निशाने लगाकर राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाजों अपनी सटीकता और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। अकादमी की संचालक व कोच संगीता सिंह ने बताया कि इसमें महिला व पुरुष वर्ग में 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर राइफल में निशानेबाज शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-10 सिटिंग व अंड-12 स्टेंडिंग स्पर्धाओं में बच्चों ने भाग लिया। 45 से अधिक आयु के खिलाड़ियों ने मास्टर वर्ग में निशाना लगाया। इस प्रतियोगिता में पैरा खिलाड़ियों ने भी निशाना साधा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिला है, बल्कि जिले में शूटिंग खेल के प्रति जागरूकता और रुचि भी बढ़ेगी। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाजों ने 60 शॉट लगाए। अन्य खिलाड़ी 40 शॉट लगाए। सिटिंग में 20 शॉट में मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में विजेता निशानेबाजों को नगद धनराशि व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed