{"_id":"64ee51003e79d0cada032406","slug":"another-miscreant-who-robbed-a-chain-in-greno-west-was-shot-in-an-encounter-grnoida-news-c-1-1-noi1171-867370-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो वेस्ट में चेन लूटने वाले एक और बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो वेस्ट में चेन लूटने वाले एक और बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली
विज्ञापन
अल्ताफ राजा गिरोह के दो बदमाशों को एक दिन पहले मुठभेड़ में घायल होने के बाद किया था गिरफ्तार
आरोपी बोला, यूपी में आने से किया इंकार लेकिन सरगना गर्लफ्रेंड का खर्च पूरा करने की जिद में नहीं माना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट बिसरख कोतवाली क्षेत्र में चेन लूट की वारदात करने वाले तीसरे बदमाश दिल्ली के नंद नगरी निवासी ब्रह्मदत्त को मुठभेड़ में गोली लगी है। आरोपी के दो साथी सोमवार को मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किए गए थे। ब्रह्मदत्त ने पुलिस को बताया कि उसने सरगना बंटी को यूपी में वारदात करने से रोका था। लेकिन बंटी विवाहित होने के बाद एक युवती से संबंध रखता है और उसके खर्च पूरे करने के लिए गौतमबुद्धनगर में उन्हें साथ लेकर वारदात करने लगा। अब पुलिस लूटी गई चेन खरीदने वाले रोहिणी निवासी सुनार को तलाश रही है।
पुलिस ने बताया कि ब्रह्मदत्त को रेसिंग बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से एक चेन व एक तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी अपने गिरोह के लिए रेकी के साथ चेन लूट की वारदात करता था। आरोपी रेसिंग बाइक लेकर अपने साथियों से आगे चलता था और किसी महिला या पुरुष के गले में चेन देखने के बाद अपने साथियों को सूचना दे देता था। मौका मिलने पर ब्रह्मदत्त भी चेन लूटकर फरार हो जाता था। सोमवार को गिरफ्तार किए गए राहुल उर्फ बंटी के पैर में एक व उसके साथी शहबाज उर्फ पोली के दोनों पैर में तीन गोली लगी हैं। पुलिस का कहना है कि राहुल उर्फ बंटी चेन लूट की लगभग 70 वारदातों को अंजाम दे चुका है और पहली बार गिरफ्तार हुआ है। जबकि शहबाज व ब्रह्मदत्त भी कई वारदातों में राहुल के साथ रहे हैं। आरोपी दिल्ली से सुबह बाइक पर सवार होकर आते थे और नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर वारदात करते थे और वारदात के बाद फिर से दिल्ली भाग जाते थे।
-- -- -- -