{"_id":"6a298f790de2aaf7fc008e27","slug":"another-diversion-on-dsc-road-no-measures-taken-to-prevent-dust-from-blowing-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97076-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीएससी रोड पर एक और डायवर्जन, धूल उड़ने से रोकने के इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीएससी रोड पर एक और डायवर्जन, धूल उड़ने से रोकने के इंतजाम नहीं
विज्ञापन
सूरजपुर से कुलेसरा के बीच सीआरपीएफ कैंप के सामने किया गया डायवर्जन
सेक्टर ईकोटेक-3 में पानी निकासी के लिए दूसरी तरफ होगा नाले का निर्माण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने सीआरपीएफ कैंप के सामने दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड की दूसरी लेन पर नाले का निर्माण कार्य शुरू किया है। इस कारण अब कुलेसरा से सूरजपुर तक आने वाली लेन का यातायात भी डायवर्ट किया है। वाहनों को निर्माण स्थल से पहले सूरजपुर से कुलेसरा आने वाली लेन पर भेजा गया है। कुछ दूर गलत दिशा में चलकर वाहन फिर से अपनी लेन में आ जाएंगे। वहीं सूरजपुर से आने वाले वाहन अभी भी सर्विस रोड से आएंगे। हालांकि डायवर्जन के दौरान धूल उड़ने से रोकने के इंतजाम नहीं किए गए हैं। वहां लगातार धूल उड़ रही है, जो वाहन चालकों के साथ वायु प्रदूषण के लिए परेशानी है।
औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में हर वर्ष बारिश के बाद जलभराव की समस्या रहती है। वहां उद्योगों के अंदर भी पानी भर जाता है। पिछले साल प्राधिकरण ने सेक्टर में नाले का निर्माण कराया, लेकिन उसे हिंडन नदी से जोड़ा नहीं जा सका जिससे जलभराव की समस्या जस की तस रही। अब मानसून से पहले प्राधिकरण ने सेक्टर के नाले को हिंडन से जोड़ने का काम शुरू किया है। हिंडन और औद्योगिक सेक्टर से डीएससी रोड तक नाला बना हुआ है। केवल डीएससी रोड के नीचे से नाले को जोड़ा जाना है। पिछले माह 14 मई को प्राधिकरण ने सूरजपुर से कुलेसरा जाने वाली लेन पर काम शुरू किया था। इसके लिए सीआरपीएफ कैंप के सामने से यातायात को मुख्य सड़क से सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया है। करीब 100 मीटर आगे जाकर यातायात फिर मुख्य सड़क पर भेजा गया है। अब इस लेन पर नाले का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, लेकिन इस तरफ का डायवर्जन जारी रहेगा।
वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि बुधवार से कुलेसरा से सूरजपुर आने वाली लेन पर नाले का निर्माण शुरू किया है। इसके लिए वाहनों को सूरजपुर से आने वाली लेन पर डायवर्ट किया गया है। कुछ दूर आने जाने के बाद वाहन फिर मुख्य सड़क पर आकर सूरजपुर की तरफ रवाना हो जाएंगे। अफसरों का कहना है कि 80 दिन में दोनों तरफ का काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।