फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   another chance to build a home arround airport

नोएडा एयरपोर्ट के आसपास घर बनाने का एक और मौका

Sat, 22 Aug 2020 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
another chance to build a home arround airport
नोएडा एयरपोर्ट के आसपास घर बनाने का एक और मौका
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के आसपास घर बनाने वालों के लिए यीडा ने एक और मौका दिया है। प्राधिकरण ने आवासीय भूखंडों की योजना शुक्रवार को लांच कर दी गई। 1079 भूखंडों की इस योजना में 24 अगस्त से 24 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। योजना का ड्रॉ 5 नवंबर को निकाला जाएगा। 200 वर्ग मीटर तक के भूखंडों का रेट 16870 व बड़े भूखंडों का रेट 16550 रुपये प्रति वर्ग मीटर है।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि आवासीय भूखंड योजना शुक्रवार को लांच कर दी गई है। आवेदन यमुना प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं और आईसीआईसीआई बैंक की कई शाखाओं पर भी आवेदन पत्र उपलब्ध रहेंगे। ये आवासीय भूखंड सेक्टर 17, 18, 20 व सेक्टर 22डी में हैं। सेक्टर 22डी में 120 और 162 मीटर के भूखंड हैं। यह सभी योजनाएं रेरा में पंजीकृत हैं। इस आवासीय योजना में 120 वर्ग मीटर के 391 भूखंड, 162 वर्ग मीटर के 281, 200 वर्ग मीटर के 41, 300 वर्ग मीटर के 238, 500 वर्ग मीटर के 47 व 1000 वर्ग मीटर के 81 भूखंड हैं। योजना का ड्रॉ 5 नवंबर को निकाला जाएगा। 200 वर्ग मीटर तक के भूखंडों का रेट 16,870 रुपये और इससे बड़े आकार के भूखंडों का रेट 16,550 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। योजना का ब्रोशर जारी करने के मौके पर एसीईओ रविंद्र सिंह, विशेष ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, जीएम वित्त एपी सिंह, जीएम नियोजन मीना भार्गव, जीएम परियोजना केके सिंह, ओएसडी नवनीत गोयल, नंदकिशोर सुंद्रियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed