{"_id":"68cb0066046634e3fa029c52","slug":"anita-tops-the-district-level-environmental-science-exhibition-na-news-c-196-1-nnl1003-129815-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिलास्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में अनीता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिलास्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में अनीता अव्वल
Thu, 18 Sep 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-07विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त। स्रोत- विभाग
नारनौल। शिक्षा विभाग हरियाणा एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जिलास्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन डायट महेंद्रगढ़ में किया गया।
राजकीय विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन ब्लॉक से राज्य स्तर तक किया जा रहा है। पांचों खंडों में खंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि पुरस्कार राशि विजेता विद्यार्थियों के खाते में 35 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी कक्षा 11वीं की अनीता प्रथम ने स्थान प्राप्त किया, इन्हें 12 हजार वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोता कक्षा 11वीं के गणेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, इन्हें 10,000 और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ कक्षा 9वीं के अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, इन्हें 8,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर कक्षा 12वीं के कन्हैया को सांत्वना पुरस्कार 5,000 प्राप्त किया। इसके अलावा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक अध्यापकों को सर्टिफिकेट दिए गए।
पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में प्रो. कांति प्रकाश शर्मा विभागाध्यक्ष पोषण जीव विज्ञान विभाग, केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली, डॉ. अनीता सिंह एसोसिएट प्रोफेसर, विजय यादव सहायक प्रोफेसर, भौतिकी विज्ञान ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्रगढ़ अलका एवं खंड शिक्षा अधिकारी नारनौल पवन भारद्वाज ने पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।