फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angry with inter-caste marriage after love affair father and brother strangled girl to death

नेहा में था दम: पाकर मानी 8वीं का प्यार, पिता-भाई ने की हत्या, एक घंटे में किया अंतिम संस्कार; ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 13 Mar 2025 06:45 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: विकास कुमार Updated Thu, 13 Mar 2025 06:45 PM IST
सार

अपराध छिपाने के लिए एक घंटे के भीतर सुबह करीब साढ़े छह बजे चिपियाना गांव में नेहा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान गांवों वालों को जानकारी दी गई कि नेहा को बुखार था। तबीयत खराब होने से अचानक उसकी मृत्यु हुई है।

विज्ञापन
Angry with inter-caste marriage after love affair father and brother strangled girl to death
मृतक नेहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम संबंध के बाद अंतरजातीय विवाह से नाराज पिता व भाई ने ग्रेटर नोएडा स्थित चिपियाना गांव निवासी युवती की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। बिसरख कोतवाली पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की और मात्र तीन घंटे में घटना का खुलासा कर हत्या के आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान चिपियाना निवासी युवती के पिता भानू राठौर व भाई हिमांशु के रूप में हुई है।

विज्ञापन

क्यों मंजूर नहीं था नेहा के घरवालों को यह रिश्ता
चिपियाना गांव की नेहा राठौर (23) का प्रेम संबंध बेसलौटा गांव थाना बाबूगढ़ छावनी हापुड़ के सूरज सिंह से था। हापुड़ में पढ़ाई के दौरान आठवीं कक्षा से दोनों एक दूसरे को जानते थे। युवक वर्तमान में हापुड़ में पिकअप चलाता है। युवक जाट समुदाय का है। जबकि युवती तेली समुदाय की है। दोनों ही ओबीसी जाति के हैं। यही कारण था कि नेहा के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वकील से पता चली नेहा की शादी की बात
परिजन ने नेहा को सूरज से मिलने से रोक रखा था। बावजूद नेहा ने मंगलवार को गाजियाबाद कोर्ट परिसर के समीप एक आर्य समाज मंदिर में सूरज से शादी कर ली। शादी को पंजीकृत कराने के लिए दोनों गाजियाबाद के रजिस्ट्रार ऑफिस भी गए। शादी के बाद नेहा उसी शाम को अपने घर चली आई। नेहा के परिवारवालों को कोर्ट परिसर के एक वकील से शादी की जानकारी मिली तो वह नाराज हो गए। बुधवार सुबह नेहा के पिता और भाई ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन

एक घंटे में कर दिया अंतिम संस्कार
अपराध छिपाने के लिए एक घंटे के भीतर सुबह करीब साढ़े छह बजे चिपियाना गांव में नेहा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान गांवों वालों को जानकारी दी गई कि नेहा को बुखार था। तबीयत खराब होने से अचानक उसकी मृत्यु हुई है। उधर नेहा की संदिग्ध मौत की जानकारी जब सूरज को हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। 

बार-बार बयान बदलते रहे पिता-पुत्र
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिता-पुत्र को हिरासत में लिया। पहले दोनों पिता-पुत्र ने कहा कि युवती की मौत बीमारी से हुई है। फिर कुछ देर बाद कहा कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। बार-बार बयान बदलने के कारण पुलिस को शक हुआ तो कड़ाई से पूछताछ की। युवती की मौत से टूटे पिता पुत्र ने बाद में सब कुछ सच उगल दिया।

खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है है कि हत्या की गुत्थी सुलझाकर पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। घटना स्थल का मुआयना फील्ड यूनिट द्वारा किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed