फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angry villagers took JE hostage due to power cut, protested for six hours

बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने जेई को बनाया बंधक, छह घंटे दिया धरना

Tue, 19 Jul 2022 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers took JE hostage due to power cut, protested for six hours
रबूपुरा। नंगला हुकम सिंह, तिरथली, नगला भटौना, कुरैम, फलैदा समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय किसान यूनियन (राकियू) के तत्वावधान में बिजली कटौती के विरोध में रबूपुरा विद्युत केंद्र पर धरना दिया। नाराज राकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और जेई को बंधक बनाकर धरने के बीच में बैठा लिया। अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और 6 घंटे बाद धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 9 बजे अघोषित बिजली कटौती के विरोध में राकियू के नेतृत्व में ग्रामीण रबूपुरा विद्युत केंद्र पर धरने पर बैठ गए। वार्ता करने पहुंचे जेई पुष्पेंद्र सिंह को यूनियन कार्यकर्ताओं ने बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। संगठन के अध्यक्ष चौधरी इकपाल सिंह ने कहा कि किसानों को केवल 2 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने के आदेश हैं। दिन में बत्ती गुल रहती है, जिससे भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। शासनादेश के अनुसार 18 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग को लेकर उन्होंने कई बार अधिकारियों से मांग की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में धरना स्थल पर पहुंचे अधिशासी अभियंता दीपक कुमार के आठ दिन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। धरना स्थल पर मौजूद भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें विद्युत आपूर्ति नहीं की गई तो वह अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस दौरान शाहिद मंजूर, रामपाल राणा, मुकर्रम खान, रंजीत सिंह, विपिन सिवाच, चौधरी अमरपाल सिंह, बॉबी सिंह, नीरपाल सिंह, समयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अघोषित कटौती के विरोध में महिलाओं का हंगामा
दादरी (संवाद)। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-23 में सोमवार को बिजली की कटौती से परेशान महिलाओं ने चिटहेरा बिजली उपेंद्र के बाहर हंगामा किया। महिलाओं ने दो घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर जेई मौके पर पहुंचे और महिलाओं को आश्वासन दिया कि बेहतर आपूर्ति की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले करीब एक महीने से अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जिससे रात में छत पर और दिन में घरों के बाहर रहकर समय गुजारना पड़ रहा है। गर्मी में बुजुर्गों और बच्चों का बुरा हाल है। शिकायत करने के बाद भी बिजली अधिकारी और कर्मचारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो फिर से प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed