{"_id":"68e6b015f650f816a50a0d24","slug":"angry-cleaning-workers-stopped-work-due-to-not-getting-honorarium-na-news-c-214-1-knj1005-138463-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मानदेय न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने किया काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मानदेय न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने किया काम बंद
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में सफाई करने वाले कर्मियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने बुधवार से काम बंद कर दिया है।
जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था निजी कंपनी को दी गई है। निजी कंपनी ने सफाई के लिए 40 कर्मियों की तैनाती कर रखी है। सफाई कर्मियों को एनआरएचएम के बजट से मानदेय दिया जाता है। बजट न मिलने के कारण कर्मियों को अगस्त और सितंबर माह का मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने से सफाई कर्मियों को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
सुपरवाइजर रंजीत ने बताया कि मानदेय न मिलने पर आठ अक्तूबर से काम बंद करने की चेतावनी दी थी। सफाई कर्मियों ने काम बंद कर दिया और टिनशेड के नीचे बैठे रहे। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि सफाई कर्मियों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।