{"_id":"68f15bc5a3653aecec0b5f6a","slug":"anger-over-indecent-remarks-on-maharishi-valmiki-na-news-c-275-1-sbl1010-128142-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महर्षि वाल्मीकि पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महर्षि वाल्मीकि पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश
विज्ञापन
संभल। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग (भारत) ने एक कथित मीडिया कर्मी द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। संंगठन के सदस्यों ने कोतवाली जाकर कथित मीडिया कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग उठाई। उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरसवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि सात अक्तूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि का प्रकट दिवस श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा था। रात में एक कथित मीडिया कर्मी ने भगवान महर्षि वाल्मीकि के बारे में अभद्र टिप्पणी की। इससे वाल्मीकि समाज में रोष फैल गया। संगठन मीडिया कर्मी के शब्दों की निंदा करता है। मीडिया कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। इससे पूर्व सदस्यों ने कोतवाली जाकर भी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग उठाई। इस दौरान आलोक भारती, अजय चौधरी, कक्कू अरविंद, करन सिंह, मुकेश गजनाल आदि रहे। संवाद