फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amrapali Jodiak's 1600 families forced to live without electricity

आम्रपाली जोडिएक के 1600 परिवार बिन बिजली रहने को मजबूर

Sun, 13 Jun 2021 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Amrapali Jodiak's 1600 families forced to live without electricity
नोएडा। सेक्टर-120 आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी के 1600 परिवार भीषण गर्मी में बिना बिजली रहने को मजबूर हैं। एओए सचिव गौरव का आरोप है कि अध्यक्ष ने डीजल जेनरेटर (डीजी) के लोड को आधा करा दिया है। इससे डीजी पूरी सोसाइटी का लोड नहीं ले पाता। वहीं, एनबीसीसी ने सारे इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर दिए हैं, लेकिन एओए हैंडओवर नहीं ले रही है। सोसाइटी में ग्रिड की सप्लाई 5000 केवीए और डीजी की 2000 केवीए है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी की बिजली सप्लाई की केबिल पिछले दिनों खराब हो गई थी। इसके बाद से ही सोसाइटी में ब्लैक आउट की समस्या शुरू हुई।
विज्ञापन

एओए के सचिव गौरव ने बताया कि अध्यक्ष जोगेंदर सिंह ने मनमानी करते हुए एस्टेट मैनेजर को कहकर डीजी का लोड कम करा दिया है। इससे पावर कट होने की स्थिति में समस्या होती है। अलग-अलग टॉवर की बिजली काटकर डीजी चलाया जा रहा है। आरोप है कि अध्यक्ष एसोसिएशन के सचिव या किसी अन्य पदाधिकारी से सलाह किए बिना तानाशाही कर रहे हैं। निवासी उनके पास शिकायत लेकर जाते हैं तो वह उनकी बात नहीं सुनते और दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में एनबीसीसी काम कर रही है और डीजी सेट एनबीसीसी के पास है, जो एसोसिएशन को हैंडओवर लेने हैं, लेकिन अध्यक्ष हैंडओवर भी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं
मामले में एओए अध्यक्ष जोगिंदर सिंह का कहना है कि कोरोना के कारण दूसरा डीजी सेट नहीं ले पाए। इससे सबका लोड आधा कर दिया है। ये नियमानुसार किया गया है। कुछ लोग एक ही घर में 6 एसी लगा रखे हैं। वो राजनीति कर रहे हैं। हम जल्द ही दूसरा डीजी का इंतजाम कर रहे हैं। एनबीसीसी के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर कुछ निवासियों ने 2000 केवी का ट्रांसफ ार्मर बंद कर दिया। इससे लोग परेशान हुई। हमने अधिकारियों से मांग की है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए, नहीं तो निवासी प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed