फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amina wants to make a name for herself as a professional player.

Noida News: उभरते खिलाड़ी- पेशेवर खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाना चाहती है अमीना

Tue, 22 Sep 2026 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Amina wants to make a name for herself as a professional player.
सेक्टर-60 में रहने वाली अमीना नूर खान (13) कराटे में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक जीत रही हैं। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा पिछले पांच साल से कराटे खेल रही हैं। वह सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम स्थित एके मार्शल आर्ट अकादमी में कोच अफजल खान के मार्गदर्शन में रोजाना दो से तीन घंटे अभ्यास करती हैं। अमीना ने 2025 रॉयल चैलेंजर्स कप में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा नेतृत्व कौशल के लिए कराटे में सर्वश्रेष्ठ छात्र पुरस्कार जीता। इसी वर्ष इंटर अकादमी कराटे प्रतिस्पर्धा में अमीना ने कांस्य पदक जीता। अब अमीना राज्यस्तरीय कराटे प्रतिस्पर्धाओं की तैयारी करेंगी। अमीना के पिता अताउल्ला खान ने बताया कि वह अमीना को हमेशा खेल के लिए प्रोत्साहित करते है। वहीं मां अस्मा खान उनकी डाइट व अन्य जरुरतों का पूरा ध्यान रखती है। कोच अफजल खान ने बताया कि वह लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और समय के साथ उसका खेल और बेहतरीन होता जा रहा है। अमीना का सपना है कि कराटे में एक पेशेवर खिलाड़ी के रुप में पहचान बनाए और अपने माता पिता को गर्व महसूस कराए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed