{"_id":"65f3150aa28d552fae0998d0","slug":"american-people-cheated-through-fake-call-center-two-arrested-noida-news-c-340-1-del1011-42526-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फर्जी कॉलसेंटर से अमेरिका के लोगों से ठगी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फर्जी कॉलसेंटर से अमेरिका के लोगों से ठगी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के नाम पर ठगते थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण पूर्व जिले की साइबर थाना पुलिस ने विदेशी नागरिकों को ठगने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुपरनोवा, नोएडा निवासी प्रकाश विश्वकर्मा (42) और शाहीन बाग निवासी बरकतुल्लाह खान के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 25 हार्ड डिस्क, तीन कंप्यूटर, तीन मोबाइल, कई चेक बुक, 25 हेडफोन और अन्य सामान बरामद किया गया है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव के अनुसार, इंस्पेक्टर राजेश को 8 मार्च को गुप्त सूचना मिली थी कि बदरपुर थाना क्षेत्र में फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। इससे तकनीकी सेवाएं प्रदान करने के बहाने अमेरिका के नागरिकों से धोखाधड़ी की जा रही है। सूचना के बाद साइबर थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर राजेश, एसआई मोहित और सिपाही चूरामन की टीम ने मोहन कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट, मथुरा रोड पर छापा मारा। यहां पर कॉल सेंटर चलाने वाला प्रकाश मिला। इसके अलावा दो महिलाओं सहित 36 लोग टेलीकॉलर के रूप में काम कर रहे थे। टेलीकॉलर अमेरिका के लोगों को फोन कर तकनीकी सहायता देने के बहाने झांसे में लेते थे। प्रकाश से पूछताछ के बाद सहयोगी बरकतुल्लाह को भी पकड़ लिया गया।