फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   American citizens cheated in the name of getting health insurance policy

Noida News: हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी दिलाने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों से ठगी

Sat, 18 Nov 2023 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
American citizens cheated in the name of getting health insurance policy
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी दिलाने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों से ठगी
विज्ञापन





सेक्टर-दो के बी ब्लॉक में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, 14 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी डॉयलर के माध्यम से स्क्रिप्ट देखकर विदेशियों को करते थे इंटरनेट कॉल
गिरोह के बदमाश अब तक 200 से अधिक अमेरिकी नागरिकों को ठग चुके हैं


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अमेरिकी नागरिकों को हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 14 आरोपियों को फेज-वन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-दो के बी ब्लॉक में फर्जी कॉल सेंटर के जरिये विदेशियों को ठग रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमेरिकी नागरिकों को डॉयलर के माध्यम से स्क्रिप्ट देखकर इंटरनेट कॉल करते थे। इस दौरान उन्हें अपना फर्जी नाम बताकर पॉलिसी के बारे में जानकारी देते थे।
जैसे ही कोई पॉलिसी लेने के लिए तैयार होता तो कॉल एक कथित कंपनी को ट्रांसफर कर देते थे। कंपनी बीमा कराने के लिए अमेरिकियों से रुपये ले लेती थी, लेकिन उन्हें दस्तावेज नहीं देती थी। वहीं, काॅल करने वाली एजेंसी को प्रति केस 30 से 35 डॉलर मिलते थे। गिरोह अब तक 200 से अधिक अमेरिकी नागरिकों को ठग चुका है। एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि एक सूचना पर फेज-वन पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर दो के बी ब्लॉक में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन








---
पकड़े गए आरोपी

आरोपियों की पहचान दरभंगा निवासी सरगना निखिल यशवाल और अंकित कुमार झा, गाजियाबाद निवासी अंकुश गुप्ता, सेक्टर-116 निवासी ओरको सैन, सेक्टर-15 निवासी हर्ष सिंह, निठारी निवासी कमरान फरीदी, बरौला निवासी नितिन चौधरी और निशांत कुमार, दिल्ली निवासी दीपांशु चौहान, नितिन सिंह, ऋषभ गुप्ता, गौरव सिंह, ताजीम अली और कुलदीप मिश्रा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

आरोपियों से बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों से सात डेस्कटॉप कंप्यूटर, सात वाई-फाई राउटर, इंटरनेट स्विच बोर्ड, लैपटॉप, हेडफोन, कॉलिंग शीट, वर्कशीट, रिज्यूम, क्लाइंट लिस्ट, डॉयलर नंबर लिस्ट सहित अन्य सामान बरामद किया है।

---

पहले भी मिल चुके फर्जी कॉल सेंटर



पुलिस ने पहले भी कई फर्जी कॉल सेंटरों का पर्दाफाश किया है। इस साल अगस्त में 500 अमेरिकी नागरिकों से 60 करोड़ की ठगी की मामला सामने आया था। इसमें 20 लाख रुपये और 150 कंप्यूटर भी बरामद किए गए थे। इसमें 84 लोगों की गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा अक्तूबर में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का खुलासा कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें आरोपियों ने 150 लोगों को ठगा था।

-----





इस तरह की सबसे अधिक जालसाजी
- नौकरी दिलाने के नाम पर सस्ते दर पर लोन के नाम पर झांसा

- बीमा कराने व लैप्स बीमा के नाम पर रकम दिलाने का झांसा

- कंप्यूटर में पॉपअप वायरस को ठीक कराने के नाम पर ठगी
- सड़क हादसे में नाम आने के नाम पर ठगी

- चाइल्ड पोर्नोग्राफी के नाम पर विदेशी नागरिकों से जालसाजी

- फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज खोलकर विदेश से कम दर पर बातचीत
- कौन बनेगा करोड़पति के लकी ड्रॉ के नाम पर उगाही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed