फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ambulance in Mauritius Deputy PM convoy breaks down in noida

Noida: मॉरिशस के डिप्टी पीएम के काफिले की एंबुलेंस खराब, एएलएस परियोजना प्रबंधक को नोटिस जारी

Sat, 11 Feb 2023 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Feb 2023 09:36 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में पर्यटन एक्सपो साटे-2023 के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जीके रेड्डी के साथ मॉरिशस के उप प्रधानमंत्री भी पहुंचे थे। दोनों ही वीआईपी के काफिले के साथ अलग-अलग एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तैनात की गई थी। हालांकि विदेशी उप प्रधानमंत्री के काफिले में शामिल एंबुलेंस बीच रास्ते में खराब हो गई। 

विज्ञापन
Ambulance in Mauritius Deputy PM convoy breaks down in noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

वीआईपी कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट पहुंचे मॉरिशस के उप प्रधानमंत्री लुईस स्टीवन ओबीगादो के काफिले में शामिल एंबुलेंस रास्ते में खराब हो गई थी। जानकारी मिलते ही आनन-फानन दूसरी एंबुलेंस मौके पर भेजी गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को इस मामले की जांच शुरू कर दी गई। मामले में एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) परियोजना कार्यक्रम के प्रबंधक प्रोमिल त्यागी से तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में पर्यटन एक्सपो साटे-2023 के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जीके रेड्डी के साथ मॉरिशस के उप प्रधानमंत्री भी पहुंचे थे। दोनों ही वीआईपी के काफिले के साथ अलग-अलग एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तैनात की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि विदेशी उप प्रधानमंत्री के काफिले में शामिल एंबुलेंस बीच रास्ते में खराब हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तुरंत दूसरी एंबुलेंस को मौके पर भेजी।
एंबुलेंस खराब होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने एएलएस एंबुलेंस सेवा परियोजना कार्यक्रम प्रबंधक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा हैं। 
 

नोटिस में उल्लेख किया गया है कि बिना पूर्व परीक्षण के एंबुलेंस वीआईपी ड्यूटी में लगाकर बड़ी लापरवाही बरती गई। राजकीय कार्यों में इस तरह की कोताही बरतने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात भी नोटिस में कही गई है, साथ ही इस तरह की घटनाएं पहले भी होने का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed