{"_id":"691b86f7636c580a7c0ca8ef","slug":"almora-pithoragarh-in-the-trough-in-gst-collection-na-news-c-337-1-shld1032-127381-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जीएसटी वसूली में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ गर्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जीएसटी वसूली में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ गर्त में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जीएसटी बकाएदार इस समय राज्य कर और केंद्रीय राज्य कर विभाग के निशाने पर हैं। हल्द्वानी संभाग में 1475 मामले ऐसे हैं जिनमें विभाग को 190.1 करोड़ का बकाया वसूल करना है। संभागों में लगभग 700 से अधिक बकाया मामलों में विभाग ने आरसी काट दी है। अकेले हल्द्वानी में 409 मामलों में टैक्स का 19 करोड़ बकाया है। अब जिला प्रशासन राजस्व वसूलने की कार्यवाही कर रहा है।
कर वसूलने के लिए जीएसटी विभाग पहले नोटिस जारी करता है। उसके बाद बैंक खाता सीज करने के साथ ही आरसी भी काटता है। टाइम लिमिट पूरा होने के बाद अब पाला जिला प्रशासन के पास चला गया है। जीएसटी विभाग के मुताबिक हल्द्वानी संभाग में अक्तूबर में अल्मोड़ा जिले की ग्रोथ माइनस 21.90 और पिथौरागढ़ जिले की ग्रोथ माइनस 20.67 पहुंच चुकी है। हालांकि नैनीताल की ग्रोथ बढ़ी है लेकिन यहां भी बकाएदारों की संख्या काफी अधिक है। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को छोड़ दें तो अन्य जिलों में जीएसटी ग्रोथ में मामूली बढ़ी है। हल्द्वानी संभाग में नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत में 38,328 डीलर जीएसटी में रजिस्टर्ड हैं।
क्या है टैक्स की माइनस ग्रोथ
जीएसटी की माइनस ग्रोथ का मतलब है कि कुल जीएसटी संग्रह (टैक्स से आने वाला पैसा) पिछले साल के उसी समय के मुकाबले कम हुआ है।
......
- बकाया जमा न होने के कारण राजस्व घाटा हो रहा है। नोटिस देने और आरसी कटने के बाद अब प्रशासन बकाएदारों से जीएसटी कर वसूलने की तैयारी कर रहा है। - हेमा बिष्ट, संयुक्त आयुक्त कार्यपालक
विज्ञापन
............
हल्द्वानी संभाग के जिले - रजिस्टर्ड डीलर - अक्तूबर महीने की ग्रोथ
नैनीताल - 22912 - 14.81
अल्मोड़ा - 5485 - माइनस 21.90
बागेश्वर - 2485 - 5.41
पिथौरागढ़ - 4288 - माइनस 20.67
चंपावत - 3158 - 70.46