फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegations of taking money

काम कराए बिना लाखों हड़पने का दावा

Fri, 18 Sep 2020 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Allegations of taking money
पुन्हाना। जिला परिषद की प्रमुख अनीसा बानो के चाचा ससुर आलम उर्फ मुंडल का आरोप है कि नूंह जिला परिषद ने दो दर्जन से अधिक काम मौके पर तो कराए नहीं, लेकिन इनके लिए आई लाखों की रकम अधिकारियों की मिलीभगत से हड़प ली गई। शुक्रवार को उन्होंने मीडिया को साथ लेकर ऐसे कई काम दिखाए भी। आलम का कहना है कि इन मामलों की उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में आलम उर्फ मुंडल ने कहा कि वर्ष 2018 में गांव ढाणा, डूंगेजा, गोकलपुर में तीन बीसी चौपाल बनाने के लिए 19 लाख पांच हजार रुपये, गांव नीमखेड़ा में माजिद के घर से राशिद के घर तक इंटरलॉकिंग रास्ते के निर्माण के लिए 5 लाख 29 हजार रुपये, पीडब्ल्यूडी रोड से मस्जिद तक नाली सहित इंटरलॉकिंग रास्ता बनाने के लिए एक लाख 38 हजार रुपये, बडेड़ गांव में नसरु के घर से उस्मान के घर तक रास्ता व नाली निर्माण के लिए दो लाख 5 हजार रुपये, शेरू पुत्र अमर सिंह के घर के पास पानी टैंक निर्माण के लिए 39 हजार रुपये, पीडब्ल्यूडी रोड से शौदान के मकान तक इंटरलॉकिंग रास्ता निर्माण के लिए 3 लाख 97 हजार रुपये, झिमरावट गांव में फिरोज बास में आठ वाटर टैंक निर्माण के लिए 3 लाख 12 हजार रुपये जारी किए गए थे। उन्होंने कई अन्य कामों का हवाला देते हुए करोड़ों रुपये जारी होने का दावा किया। उनका कहना है कि दो साल बीत जाने के बाद भी इनमें से कोई काम नहीं कराया गया। केवल कुछ जगहों पर डस्ट व रोड़ी डाली गई थी और खातों से पूरा पैसा निकाल लिया गया।
विज्ञापन

दो साल पहले जिला प्रमुख अनीसा बानो ने घर के पास बीसी चौपाल बनाने के लिए 6 लाख 35 हजार रुपये मंजूर कराए थे। उन्होंने एक ट्रॉली रोड़ी डाली, लेकिन चौपाल आज तक नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवी सिंह, निवासी ढाणा
मेरे घर के पास 2018 में बीसी चैपाल मंजूर की गई थी। इसके निर्माण के लिए 6 लाख 35 हजार रुपये भी आ गए। चौपाल बनाने के लिए मैंने एक साल पहले अपनी जमीन पंचायत के नाम रजिस्ट्री करा दी। इसमें 9 हजार रुपये खर्च भी हो गए, लेकिन चौपाल आज तक नहीं बनी।

- इब्राहीम उर्फ बिल्ला निवासी डूंगेजा
दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
सभी आरोपों की गहराई से जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस मामले में अधिकारी संलिप्त मिलते हैं तो उनके खिलाफ भी कानूनी और विभागीय कार्रवाई होगी।
- राकेश मोर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed